कानपुर। कानपुर में हुए टेस्ट मैच में जैसे ही विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 35 रन बनाए, उनके नाम विराट रिकॉर्ड दर्ज हो गया। क्रिकेट के सभी फॉर्मेंट में कोहली ने 27 हजार रन पूरे किए। ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे और सबसे तेजी से ये आंकड़ा छूने वाले नंबर एक खिलाड़ी बन गए। यह उपलब्धि सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर हासिल की। कोहली ने 35 गेंद में 47 रन बनाए। विराट ने अपनी 594वीं पारी में 27 हजार रन बनाने का कारनामा अंजाम दिया, जबकि सचिन ने 623 पारियों में 27 हजार रन का आंकड़ा हुआ था।
भारत के सबसे तेज़ 50, 100, 150… रिकॉर्ड चकनाचूर
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रिकॉर्ड चकनाचूर करते हुए भारत ने सबसे तेज 50, 100, 150, 200, 250 रन बना डाले। रोहित और यशस्वी जायसवाल ने 3 ओवर में 50 रन बना डाले। फिर टीम ने सबसे तेज शतक 10.1 ओवर में लगाया। 150 रन 18.2 ओवर में और 250 रन 30.4 ओवर में पूरे।
इंटरनेशनल मैचों में रन
34,357 सचिन तेंडुलकर भारत
•28,016 कुमार संगाकारा श्रीलंका
•27,483 रिकी पॉन्टिंग ऑस्ट्रेलिया
•27,012 विराट कोहली भारत
विराट आंकड़े
10000 रन सबसे तेजी से वनडे क्रिकेट में बनाए जो 205 पारियों में बने।
15000 इंटरनेशनल रन सबसे तेजी से बनाने वाले क्रिकेटर विराट कोहली हैं। 333 पारियों में यह कारनामा किया।
जाडेजा का कारनामा, विकेट का तिहरा शतक
रिकॉर्ड बनाने में रविंद्र जाडेजा भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने बांग्लादेश के खलील अहमद को टेस्ट में अपना 300वां शिकार बनाया। जाडेजा टेस्ट में 300 विकेट लेने वाले सातवें भारतीय बन गए। साथ ही 300 टेस्ट विकेट और 3000 टेस्ट रन सबसे तेजी से पूरे करने वाले इंग्लैंड के इयान बाथम के बाद दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं































