Site icon World's first weekly chronicle of development news

जनवरी में 17.89 लाख सदस्य जुड़े ईपीएफओ से

EPFO
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ से जनवरी में शुद्ध रूप से 17.89 लाख सदस्य जुड़े हैं। इनमें पहली बार रोजगार पाने वाले युवा सबसे अधिक हैं। ईपीएफओ की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सालाना आधार पर जनवरी में कुल सदस्यों की संख्या में 11.48 फीसदी वृद्धि हुई है।
जुड़ने वाले कुल सदस्यों में से 8.23 लाख पहली बार ईपीएफओ के सदस्य बने हैं। इनकी संख्या में भी जनवरी 2024 के मुकाबले बीते महीने 1.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों से पता चला है कि 18-25 वर्ष की आयु वर्ग के कर्मचारियों की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई है। जनवरी में 4.70 लाख युवा पहली बार नौकरी में आए, जिनकी संख्या में 57.07 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 18-25 आयु वर्ग के बीच शुद्ध पेरोल को जोड़ा जाए तो यह संख्या 7.27 लाख है, जो दिसंबर 24 की तुलना में 6.19 और जनवरी 24 की तुलना में 8.15 फीसदी अधिक है।
2.17 लाख महिलाएं भी बनी सदस्य
जनवरी में 2.17 लाख महिलाओं ने भी नौकरी शुरू की है, जो ईपीएफओ से जुड़ी हैं। जुड़ने वाले कुल सदस्यों की संख्या को राज्यवार देखा जाए तो पांच राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की हिस्सेदारी 59.98 फीसदी हैं। महाराष्ट्र ने सबसे अधिक 22.77 सदस्य ईपीएफओ से जुड़े हैं। इसके बाद कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना का नंबर आता है।

Exit mobile version