ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। अपने करियर की शुरुआत करने के लिए किसी अच्छे मौके का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए सरकारी कंपनी में वैकेंसी निकली है। भारत की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी यंत्र इंडिया लिमिटेड (वाईआईएल) ने 3900 से अधिक पदों पर अप्रेंटिस भर्ती करने की घोषणा की है। जो अभ्यर्थी अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अच्छी जगह काम का अनुभव लेना चाहते हैं, वो इसमें अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट www.recruit-gov.com पर 1 जनवरी 2026 से खुल चुका है।
यंत्र इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 की डिटेल्स
पद का नाम ट्रेड अप्रेंटिस
पदों की संख्या 3979
ऑफिशियल वेबसाइट www.recruit-gov.com
विज्ञापन संख्या 1457
आवेदन शुरू होने की तारीख 1 फरवरी 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 मार्च 2026
आवेदन शुल्क भरने की आखिरी तारीख 3 मार्च 2026
आयुसीमा 14-18 वर्ष तक

