Site icon World's first weekly chronicle of development news

हॉकी इंडिया लीग में यूपी से ही 7 खिलाड़ी

7 players from UP in Hockey India League
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। आईपीएल की तर्ज पर प्रस्तावित भारतीय हॉकी इंडिया लीग में गाज़ीपुर के सात हॉकी खिलाड़ियों की बोली लगाई गई है। ओलंपिक खेल में हॉकी इंडिया का हिस्सा रहे गाजीपुर के राजकुमार पाल अपने ही साथी सीनियर खिलाड़ी ललित उपाध्याय से महंगे बिके। राजकुमार पाल यूपी के सबसे ज्यादा बोली वाले खिलाड़ी हैं।

हॉकी इंडिया लीग के लिए विभिन्न प्रतिनिधियों ने आठ टीम के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई। करमपुर गांव के ओलंपियन राजकुमार पाल को दिल्ली एसजी पाइपर्स ने 40 लाख में खरीदा। यह यूपी के खरीदे गए खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा की बोली है। ओलंपियन ललित उपाध्याय को यूपी रुद्रा 28 लाख, उत्तम सिंह को तमिलनाडु टीम ड्रैगन्स 23 लाख, चन्दन यादव 6.20 लाख, पवन राजभर को 5 लाख और आशु मौर्य को 2 लाख में खरीदा गया। वहीं, स्वर्गीय लोदी सिंह द्वारिका सिंह हॉकी स्टेडियम अठगांवा के मिडफील्डर खिलाड़ी विष्णु कांत सिंह को टीम गोनसिखा ने 20 लाख में खरीदा। आलोक सिंह ने बताया कि इन हॉकी खिलाड़ियों के खेल में निखार आ रहा है।

Exit mobile version