Site icon World's first weekly chronicle of development news

समुद्र के बीच 9 करोड़ लोगों के लिए बनेगा ‘बाहुबली’ एयरपोर्ट

A 'Bahubali' airport will be built in the middle of the sea for 90 million people.
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले के तट पर स्थित वधावन में पहला अपतटीय एयरपोर्ट बनाने वाला है। इससे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट को बड़ी छलांग मिल सकती है। तकरीबन 45,000 करोड़ रुपये की लागत वाला यह प्रस्तावित एयरपोर्ट अरब सागर में बनने वाले वधावन डीप ड्राफ्ट पोर्ट के पास जमीन पर बनाया जाएगा। एयरपोर्ट के पूरा बन जाने के बाद यहां से हर साल 90 मिलियन यात्रियों को हैंडल किया जा सकता है, जिससे मुंबई महानगर क्षेत्र में मौजूदा एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा।
प्रोजेक्ट की लागत
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोजेक्ट से परिचित अधिकारियों का कहना है कि इसकी कुल लागत में से 25,000 करोड़ रुपये भूमि सुधार पर किए जाएंगे और बाकि बची हुई राशि का इस्तेमाल टर्मिनल, रनवे और अन्य एयरसाइड-लैंडसाइड सुविधाओं जैसे एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे के निर्माण पर खर्च की जाएगी।
महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी की ओर से पिछले साल शुरू किया गया एक पूर्व-व्यवहार्यता अध्ययन पूरा होने वाला है और यह प्रोजेक्ट के पैमाने और रणनीतिक महत्व को रेखांकित करता है। बता दें कि यह ऑफशोर एयरपोर्ट केवल यात्री परिवहन के लिए ही नहीं है बल्कि इसे एक प्रमुख एयर कार्गो हब के रूप में भी विकसित किया जा रहा है और यह वधावन पोर्ट से जुड़ा होगा। इससे भारत के इंडस्ट्रियल रीजन को ग्लोबल मार्केट से जोड़ने में मुख्य भूमिका रहेगी।

Exit mobile version