Site icon World's first weekly chronicle of development news

ग्रामीण डाक सेवक के 28740 पदों पर आवेदन शुरू

Registered post service will be closed from September 1
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे ऐसे युवा जो केवल 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं, उनके लिए बड़ी खबर है। भारतीय डाक की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 28 हजार से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 14 फरवरी एवं फॉर्म पूरा करने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 16 फरवरी निर्धारित है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अंतर्गत केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
फॉर्म भरने के लिए ये है पात्रता
•इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में भाग लेने क लिए अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना चाहिए। • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं/ मैट्रिकुलेशन पास होना चाहिए। 10th में गणित एवं अंग्रेजी विषयों में में पासिंग मार्क्स प्राप्त किये हों।
न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
स्वयं भर सकते हैं एप्लीकेशन फॉर्म
इस भर्ती शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थी स्वयं ही घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन के स्टेप्स एवं लिंक यहां दिया जा रहा है।
फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करें। वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन फार जीडीएस आनलाइन एन्गेजमेंट से संबंधित क्लिक हेयर लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर क्लिक हेयर टु रजिस्टर/ एप्लाई पर क्लिक करें। न्यू कैंडीडेट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करें। फॉर्म को सबमिट करके भविष्य के सन्दर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Exit mobile version