World's first weekly chronicle of development news

चेहरे पर लगाएं ‘ब्लैक डायमंड’, चांदी सी निखर जाएगी त्वचा

Apply 'Black Diamond' on face, skin will glow like silver.
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अगर हम कहें कि, आज हम आपको चेहरे पर ब्लैक डायमंड लगाने के फायदे बताने वाले हैं तो! हम हीरे की बात नहीं कर रहे बल्कि यह तो बांस से बना चारकोल है, जिसे उसके स्किन बेनिफिट्स की वजह से ‘ब्लैक डायमंड’ कहा जाता है। आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने के फायदे।

स्टडी ने गिनाए फायदे ही फायदे
इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ मल्टी डिसीप्लिनरी रिसर्च एंड प्रैक्टिस जर्नल में पब्लिश्ड एक स्टडी में कहा है कि बांस चारकोल प्राकृतिक रूप से कई खनिजों जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, एसिटिक एसिड, हाइड्रॉक्सिल बेंजीन से भरपूर होता है।

इससे बनी हुई क्रीम व फेस वॉश के भी फायदे हैं क्योंकि यह जीवाणुओं की बढ़ोतरी को रोकते हैं। खासकर अगर हम बांस चारकोल फेस वॉश की बात करें तो इसकी कई किस्में, एशियाई और यूरोपीय बाजार में उपलब्ध हैं। लंबे समय से एक्टिव चारकोल को नेचुरल वॉटर फिल्टर के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। आज हम आपको इससे बनने वाले फेस वॉश की विधि और फायदों के बारे में बताएंगे।

क्यों फायदेमंद ब्लैक डायमंड चारकोल?
डॉ. संचित के मुताबिक बांस के टुकड़ों एवं जड़ों से चारकोल तैयार होता है। हालांकि चारकोल अन्य लकड़ियों से भी बनता है लेकिन वन कानूनों के चलते इसे हासिल करना आसान नहीं है। जबकि बांस कोई पेड़ नहीं है, बल्कि एक घास है, और उसे हासिल करने में कोई दिक्क त नहीं है।
सबसे तेजी से बढ़ने वाले पौधे बांस में कई विशेषताएं हैं जिसमें से अन्य कोयले की तुलना में इसका एबजोर्ब्शन रेट चार गुना और सतह क्षेत्र 10 गुना अधिक है। वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार, बांस चारकोल इंफ्रारेड किरणों को भी रोकते हैं और त्वचा को इसके दुष्प्रभाव से बचाकर रखता है।
कैसे तैयार होता है चारकोल फेस वॉश
फेस वॉश बनाने के लिए एक्टिव बांस चारकोल के साथ फायदेमंद कमल, पलाश, गेंदा तथा गुलाब के फूलों और मौसम्बी और संतरे का एसेंस भी मिलाया जाता है। बांस की कटाई के बाद इसे बहुत हाई टेंपरेचर पर कार्बोनाइज्ड किया जाता है जिससे इसका सरफेस एरिया और वजन का अनुपात लगभग 1200:1 तक बढ़ाया जा सके। इस विधि से बने एक्टिव बांस चारकोल को अलग-अलग उत्पादों में उपयोग किया जाता है। ये फेस को कीटाणु रहित रखता है और संक्रमण फैलाने वाले जीवाणुओं को मारता है।

डायमंड चारकोल फेस वॉश के फायदे
आयुथवेदा के निदेशक डॉ. संचित शर्मा ने बताया कि एक्टिव बांस चारकोल से बना चारकोल फेस वॉश त्वचा की गंदगी और इंप्योरिटी को बाहर निकाल कर स्किन को साफ करता है। ये त्वचा को प्रदूषण से बचाता और अतिरिक्त तेल को सोखने में मदद करता है। आसानी से मेकअप हटाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

उनका कहना है कि जब एक्टिव बांस चारकोल के साथ फेस वॉश को बनाया जाता है तो ये त्वचा से टॉक्सिक और हानिकारक पदार्थों को एब्जोर्ब करने में अधिक सक्षम होता है, जिसके परिणामस्वरूप त्वचा अधिक स्वस्थ होती है।

इसलिए इसका उपयोग मुंहासे के प्रभावी प्राकृतिक उपचार के रूप में किया जाता है। चारकोल युक्त सौंदर्य प्रसाधन प्रदूषण से होने वाले विभिन्न त्वचा विकारों के खतरों को भी कम करते हैं।

जानें क्या होता है एक्टिव चारकोल?
एक्टिव चारकोल एक काला पाउडर होता है, जिसमें कोई स्मेल नहीं होती। ये आमतौर पर कोयले, लकड़ी के चिप्स, नारियल के गोले, काई या पेड़ की छाल जैसे पौधों के स्रोतों से आता है।

इसमें शरीर में कुछ हानिकारक पदार्थों को बेअसर करने की क्षमता होती है, इसलिए आयुर्वेद में डॉक्टर व चिकित्सा पेशेवर इसका उपयोग कुछ प्रकार की दवा में भी करते हैं। ये ओवर-द-काउंटर उत्पादों में भी पाया जा सकता है, जिनमें जल फिल्टर, टूथपेस्ट, आहार अनुपूरक, फेस वॉश, साबुन और गंध अवशोषक शामिल हैं।

Exit mobile version