Site icon World's first weekly chronicle of development news

महिलाओं के ऊंची आवाज में नमाज पढ़ने पर रोक

Ban on women from offering Namaz in loud voice
ब्लिट्ज ब्यूरो

इस्लामाबाद। अफगानिस्तान के मंत्री खालिद हनफी ने कहा है कि अफगान महिलाओं को अन्य महिलाओं के सामने ऊंची आवाज में नमाज अदा करने या कुरान पढ़ने से मना किया गया है। नैतिकता कानूनों के तहत महिलाओं पर लगाये गये ये नए प्रतिबंध हैं। इन कानूनों के तहत महिलाओं को घर के बाहर ऊंची आवाज में बात करने और अपना चेहरा दिखाना प्रतिबंधित है।

इसके अलावा बच्चियों को छठी कक्षा के बाद शिक्षा से वंचित करना और महिलाओं को कई सार्वजनिक स्थानों और ज्यादातर नौकरियों से पहले ही बाहर रखा गया है। देश के धर्माचरण मंत्रालय से किसी भी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि क्या ये प्रतिबंध नैतिकता कानूनों का हिस्सा बनेंगे या नहीं। पूर्वी लोगार प्रांत में एक कार्यक्रम के दौरान धर्माचरण मंत्री खालिद हनफी ने कहा, एक महिला के लिए किसी अन्य वयस्क महिला के सामने कुरान की आयतें पढ़ना निषिद्ध है। यहां तक कि तकबीर की भी अनुमति नहीं है। महिला को अजान देने की अनुमति भी नहीं है।

Exit mobile version