Site icon World's first weekly chronicle of development news

राजस्व जिलों की सीमा में बदलाव करने जा रही दिल्ली सरकार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में व्यवस्था को बेहतर करने के लिए दिल्ली सरकार राजस्व जिलों की सीमा में बदलाव करने जा रही है। अब दिल्ली में 11 की जगह 13 जिले होंगे और 33 की जगह 39 सब डिवीजन होंगी।
नए जिलों का परिसीमन निगम के जोन के हिसाब से हुआ है। ज्यादातर के नाम भी निगम जोन पर ही रखे जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। सरकार जल्द यह प्रस्ताव उपराज्यपाल के पास भेजेगी और उनकी मंजूरी के बाद परिसीमन में बदलाव हो जाएगा। सरकार ऐसे जिले गठित करना चाहती है, जहां कानून व्यवस्था को छोड़कर बाकी मुद्दों के लिए एक ही कार्यालय हो। राजधानी में कुल 13 जिले हो जाएंगे।
प्रस्तावित जिलों में ये सब डिवीजन होंगे शामिल
(एसडीएम क्षेत्र)
पुरानी दिल्ली – सदर बाजार, चांदनी चौक
मध्य – डिफेंस कॉलोनी, कालकाजी
नई दिल्ली – दिल्ली कैंट, नई दिल्ली
सिविल लाइंस – अलीपुर, आदर्श नगर, बादली
करोल बाग – मोती नगर, करोल बाग
केशव पुरम – शालीमार बाग, शकूर बस्ती, मॉडल टाउन
नरेला – मुंडका, नरेला, बवाना,
नजफगढ़ जिला – कापसहेड़ा, द्वारका, नजफगढ़, बिजवासन-वसंत विहार
रोहिणी – किराड़ी, मंगोलपुरी, रोहिणी
शाहदरा दक्षिण- गांधी नगर, विश्वास नगर, कोंडली
शाहदरा उत्तर – किरावल नगर, सीमापुरी, सीलमपुर, शाहदरा
दक्षिण – महरौली, मालवीय नगर, देवली, आरके पुरम
पश्चिम – विकासपुरी, जनकपुरी, मादीपुर।

Exit mobile version