Site icon World's first weekly chronicle of development news

गेल इंडिया में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की वैकेंसी

Executive Trainee Vacancy in Gail India

नई दिल्ली। गेल इंडिया लिमिटेड (गेल) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। वहीं आधिकारिक वेबसाइट gailonline. com पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस भर्ती में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख 18 मार्च तक या इससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

पद का नाम- वैकेंसी
•एग्जीक्यूटिव ट्रेनी- (केमिकल)- 21
•एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन)- 17
•एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल)-14
•एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल)- 08
•एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (बीआईएस)- 13
योग्यता : उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय इंजीनियरिंग इन कैमिकल/पेट्रोकेमिकल/ केमिकल टेक्नोलॉजी/पॉलीमर साइंस/ इंस्टूमेंटेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्टि्रक/ मैकेनिकल/ प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल/ मैनुफेक्चरिंग /मैकेनिकल ऑटोमोबाइल/ कंप्यूटर साइंस/ आईटी की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए।

Exit mobile version