Site icon World's first weekly chronicle of development news

नहीं रहे फैशन डिजाइनर रोहित बल

Fashion designer Rohit Bal is no more
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। फैशन इंडस्ट्री के पॉपुलर डिजाइनरों में से एक रोहित बल का निधन हो गया है। उन्होंने 63 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। रोहित फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के फाउंडिंग मेंबर भी थे।

रोहित ट्रेडिशनल पैटर्न के साथ मॉडर्न संवेदनाओं के यूनीक मिश्रण के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने काम से कई जेनरेशन को इंस्पायर किया। इनोवेशन और कला के साथ-साथ आगे की सोच उनकी विरासत को फैशन वर्ल्ड में जिंदा रखेगी। दो हफ्ते पहले ही रोहित मुंबई में लेक्मे फैशन वीक में नजर आए थे। यहां उन्होंने अपना फाइनल कलेक्शन प्रेजेंट किया था। पिछले साल दिसंबर में कार्डियक इश्यूज के चलते उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। बता दें कि रोहित बल फैशन इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा थे। वे अपनी यूनीक फैशन डिजाइन के लिए काफी चर्चित थे।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में तब की थी, जब उनके भाई ने ऑर्किड ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड को शुरू किया। इसके बाद 1990 में उन्होंने अपना इंडिपेंडेंट कलेक्शन भी शुरू कर दिया था।

Exit mobile version