Site icon World's first weekly chronicle of development news

सात साल बाद एचआईएल की होगी नए कलेवर में वापसी

HIL will return in a new color after seven years
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। सात साल बाद एक बार फिर से भारतीय हॉकी प्रेमियों को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का रोमांच देखने को मिलेगा। पुरुषों के साथ पहली बार महिलाओं की लीग भी होगी। ये दोनों लीग एक-साथ खेली जाएंगी। पुरुषों की आठ जबकि महिलाओं की छह टीमें भाग लेंगी। मुकाबले झारखंड के रांची और ओडिशा के राउरकेला में खेले जाएंगे। हॉकी इंडिया ने यहां यह घोषणा की।

मुकाबले 28 दिसंबर से एक फरवरी तक
खिलाड़ियों की नीलामी 13 से 15 अक्तूबर तक दिल्ली में होगी। भारतीय महिला हॉकी की पूर्व कप्तान रानी रामपाल सहित दुनिया की 15 शीर्ष टीमों के कई स्टार खिलाड़ी तीन दिन तक चलने वाली नीलामी में आकर्षण का केंद्र होंगे। तीन बेस प्राइज पर खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इनमें दो लाख, पांच लाख और 10 लाख रुपये। महिलाओं का फाइनल 26 जनवरी को रांची जबकि पुरुषों का एक फरवरी को राउरकेला में खेला जाएगा।

– पह पुरुषों की आठ व महिलाओं की हाेंगी छह टीमें, मुकाबले रांची व राउरकेला में
– खिलाड़ियों की नीलामी 13 से 15 अक्तूबर तक

14 भारतीय और 8 विदेशी खिलाड़ी
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, एक टीम में कम से कम 24 खिलाड़ी होंगे। इनमें 16 भारतीय (जिसमें चार जूनियर खिलाड़ी जरूर) और आठ विदेश खिलाड़ी होंगे। उन्होंने यह भी साफ किया की अंतिम एकादश में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ियों को भी जगह दी जा सकती है।

35 दिन की विंडो मिली
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला सिंह ने कहा के अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने हॉकी लीग के लिए खास तौर पर 35 दिन की विडो दी है। इस दौरान पांच साल तक दुनिया में कहीं भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का कोई भी हॉकी टूर्नामेंट नहीं खेला जाएगा। पांच साल के बाद इसे आगे बढ़ाया जाएगा। विजेता और उपविजेता को मिलने वाली इनामी राशि की घोषणा भी जल्द की जाएगी। इससे पहले 2013 से लेकर 2017 तक इस लीग का आयोजन किया गया। हालांकि तब सिर्फ पुरुषों के मुकाबले ही खेल गए थे।

महिलाओं की दो टीमें अभी फाइनल नहीं
एसजी स्पोर्ट्स ने दिल्ली की महिला और पुरुष टीमें खरीदी हैं। भारतीय टेनिस स्टार महेश भूपति दिल्ली फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे। पुरुषों की सभी आठ टीमें फाइनल हो गई हैं। हालांकि महिलाओं में दो को अभी खरीददार नहीं मिले हैं। पुरुषों में दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पंजाब, कोलकाता, ओडिशा, हैदराबाद और रांची की टीमें होगी। वहीं महिलाओं में दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की टीमें घोषित हुई हैं।

Exit mobile version