Site icon World's first weekly chronicle of development news

त्यौहार में खलल डालने की कोशिश की तो तत्काल जेल: योगी

yogi
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। दिवाली से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कोई भी इस त्यौहार के आनंद और उत्साह में खलल डालने की कोशिश करेगा, तो जेल की सलाखें उसका इंतजार कर रही होंगी। उन्होंने कहा कि चाहे वो कोई भी हो, उसे बिना देर किए सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। सीएम ने कहा कि त्यौहार और उत्सव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने चाहिए। पिछले 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश में हर समुदाय के सभी त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए गए हैं।
यह अब दंगाइयों के आगे झुकने वाली सरकार नहीं है। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने यह चेतावनी दी।

Exit mobile version