Site icon World's first weekly chronicle of development news

भारतीय सेना ने एवरेस्ट पर नया कीर्तिमान गढ़ा

Indian Army sets new record on Everest
ब्लिट्ज ब्यूरो

हल्द्वानी। भारतीय सेना ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाते हुए ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में अपना नाम दर्ज कराया है। सेना की एडवेंचर विंग के 49 सदस्यीय दल ने माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण किया। यह अब तक एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने वाला सबसे बड़ा अभियान दल है।
दल का नेतृत्व करने वाले हल्द्वानी के नैनी विहार निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी ने बताया कि सेना के इस दल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में विश्व के सबसे बड़े पर्वतारोहण दल की मान्यता दी गई। सेना को इस रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र पिछले शुक्रवार को ही मिला है। इस अभियान दल में भारतीय सेना के 22 पर्वतारोही और नेपाल के 27 शेरपा शामिल रहे। इसमें से चार पर्वतरोही कुमाऊं के रहने वाले हैं। यह ऐतिहासिक आरोहण सेना के ‘सिल्वर जुबली एवरेस्ट अभियान’ के तहत किया गया।
उपलब्धि सेना के साहस, अनुशासन का परिणाम
लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी ने कहा कि यह वर्ल्ड रिकॉर्ड सेना की साहसिक क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस उपलब्धि ने उत्तराखंड सहित पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
– एडवेंचर विंग के 49 सदस्यीय दल ने किया सफल आरोहण

Exit mobile version