Site icon World's first weekly chronicle of development news

दुनिया के 24 ‘सुपरबिलियनेयर’ में भारत के अंबानी और अडाणी भी

मनोज जैन

नई दिल्ली। दुनियाभर के 24 ‘सुपरबिलियनेयर’ की सूची में भारत के मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी भी शामिल हैं। ग्लोबल वेल्थ इंटेलिजेंस फर्म अल्ट्राटा ने यह लिस्ट तैयार की है। टेस्ला के मालिक एलन मस्क सूची में सबसे ऊपर हैं। उनकी कुल संपत्ति 419.4 अरब डॉलर है। वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित लिस्ट के अनुसार अंबानी 17वें और अडाणी 21वें स्थान पर हैं।

अल्ट्रारिच की नई श्रेणी
शोध में बताया गया है कि हाल के वर्षों में दुनियाभर में अरबपतियों की संख्या नाटकीय रूप से बढ़ी है। अल्ट्रारिच की एक नई श्रेणी उभरी है जिसे ‘सुपरबिलियनेयर’ कहा जा रहा है। इन लोगों के पास 50 अरब डॉलर या उससे अधिक की संपत्ति है। इनके पास अरबपतियों की संपत्ति का 16% हिस्सा है।

अरबपतियों में बड़ा फासला
आमतौर पर दुनिया में बहस अमीर और गरीब के बीच अंतर को लेकर होती है लेकिन अल्ट्राटा का शोध बताता है कि अरबपतियों की आबादी में भी संपत्ति का बड़ा अंतर है। अरबपतियों का हमेशा से अधिक धन पर कब्जा रहा है पर अब आप खुद अरबपति आबादी में अंतर की बात कर रहे हैं।
(17) मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज
90.6 अरब डालर
(21) गौतम अडाणी | अडाणी ग्रुप
60.6 अरब डालर
मस्क के पास 1987 के अरबपतियों से ज्यादा धन
1987 में फोर्ब्स ने अरबपतियों की पहली सूची प्रकाशित की थी। तब 140 व्यक्तियों को लिस्ट में शामिल किया गया था। इन सभी लोगों की कुल संपत्ति 295 अरब डॉलर थी। उस समय, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जापान के योशियाकी त्सुत्सुमी थे। उनकी संपत्ति 20 अरब डॉलर थी, वे रियल एस्टेट कारोबार में थे। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की अकेले की संपत्ति उन सबसे अधिक है।

तेजी से धन बढ़ने में तकनीक का बड़ा योगदान
दुनिया की ‘सुपरबिलियनेयर’ आबादी में बड़े पैमाने पर ऐसे उद्यमी शामिल हैं जिन्होंने तकनीकी क्षेत्र में अपना पैसा कमाया है या जिनके उद्योग को तकनीकी प्रगति द्वारा नए स्तरों पर पहुंचाया गया है। सूची में शीर्ष 10 सबसे अमीर व्यक्तियों में से छह इसी श्रेणी में आते हैं। कुल 24 ‘सुपरबिलियनेयर’ में से केवल तीन महिलाएं हैं। केवल सात का मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर था।
दुनिया के शीर्ष पांच सुपरबिलियनेयर (संपत्ति अरब डॉलर में)
नाम कुल संपत्ति कंपनी
1. एलन मस्क 419.4
2. जेफ बेजोस अमेजन
3. बर्नार्ड अर्नाल्ट 263.8
4. लैरी एलिसन 238.9
5. मार्क जुकरबर्ग 220.8

तेजी से धन बढ़ने में तकनीक का बड़ा योगदान
दुनिया की ‘सुपरबिलियनेयर’ आबादी में बड़े पैमाने पर ऐसे उद्यमी शामिल हैं जिन्होंने तकनीकी क्षेत्र में अपना पैसा कमाया है या जिनके उद्योग को तकनीकी प्रगति द्वारा नए स्तरों पर पहुंचाया गया है। सूची में शीर्ष 10 सबसे अमीर व्यक्तियों में से छह इसी श्रेणी में आते हैं। कुल 24 ‘सुपरबिलियनेयर’ में से केवल तीन महिलाएं हैं। केवल सात का मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर था।

Exit mobile version