• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Tuesday, March 10, 2026
  • Login
No Result
View All Result
NEWSLETTER
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

भारतीयों को फ्री में पढ़ने बुला रहा आयरलैंड

दस लाख रुपये से अधिक स्टाइपेंड भी देगा

by Blitz India Media
February 2, 2026
in Hindi Edition
0
Ireland is inviting Indians to study there for free.
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दुनिया का एक ऐसा देश है, जो भारतीय छात्रों को अपने यहां फ्री में पढ़ने के लिए बुला रहा है। हम ये बात इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इस देश की सरकार न सिर्फ रहने-खाने के लिए लाखों रुपये का स्टाइपेंड दे रही है, बल्कि ट्यूशन फ्री एजुकेशन भी मुहैया करा रही है। दरअसल, हम यहां जिस देश की बात कर रहे हैं, वह यूरोप में स्थित आयरलैंड है, जहां की सरकार ‘गवर्नमेंट ऑफ आयरलैंड इंटरनेशनल एजुकेशन स्कॉलरशिप’ (जीओआई-आईएलएस) प्रोग्राम दे रही है।
इसके लिए आवेदन की शुरुआत 29 जनवरी से हो चुकी है। इस स्कॉलरशिप के जरिए भारतीय छात्र बिना किसी टेंशन के फ्री में पढ़ाई कर पाएंगे। जीओआई-आईएलएस को आयरलैंड की सरकार की तरफ से फंडिंग दी जा रही है, जबकि आयरलैंड की कई सारी यूनिवर्सिटीज इसमें पार्टनर हैं। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम को मैनेज करने की जिम्मेदारी सरकार की हायर एजुकेशन अथॉरिटी की है। स्कॉलरशिप के जरिए स्टूडेंट्स आयरलैंड में मास्टर्स, पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा और पीएचडी प्रोग्राम की पढ़ाई कर पाएंगे।
स्कॉलरशिप के तहत क्या-क्या मिलेगा?
आयरिश सरकार की ये स्कॉलरशिप हर साल 60 स्टूडेंट्स को दी जाती है। इसके जरिए एक साल तक की पढ़ाई का खर्च कवर किया जाता है। स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों को 10 हजार यूरो (लगभग 10.50 लाख रुपये) मिलते हैं। इसके अलावा वे जिस यूनिवर्सिटी में पढ़ने जा रहे हैं, वहां की ट्यूशन फीस भी माफ हो जाती है। फीस माफ होने के बाद स्टूडेंट स्टाइपेंड के जरिए अपना रोजमर्रा का खर्चा उठा सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 12 मार्च है। नतीजों का एलान जून में होगा।
स्कॉलरशिप की शर्तें
इस स्कॉलरशिप को पाने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले किसी आयरिश यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अप्लाई करना होगा। उन्हें यूनिवर्सिटी से एडमिशन ऑफर लेटर हासिल करना होगा, जिसका मतलब है कि उन्हें दाखिला दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को सिर्फ उन्हीं आयरिश यूनिवर्सिटीज में एडमिशन हासिल करना होगा, जो जीओआई-आईएलएस आवेदन का हिस्सा हैं। जिन लोगों को पहले ये स्कॉलरशिप मिल चुकी है, वे इसके लिए दोबारा अप्लाई नहीं कर सकते हैं।
एप्लिकेशन प्रोसेस कैसा है?
स्टूडेंट्स को जीओआई-आईएलएस के पोर्टल पर जाकर स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। हर स्टूडेंट को सिर्फ एक बार ही अप्लाई करने की इजाजत है। स्टूडेंट को कम से कम दो रेफरेंस लेटर भी अपलोड करने होंगे।
इस दौरान उन्हें एडमिशन ऑफर लेटर भी अपलोड करने की जरूरत पड़ेगी। हर स्टूडेंट का आवेदन उसकी पढ़ाई, कम्युनिकेशन स्किल, एक्स्ट्राकरिकुलर एक्टिविटी के आधार पर जांचा जाएगा।

Blitz India Media

Blitz India Media

Amid the diminishing relevance of the present-day media, engrossed in negativity and system-bashing, Blitz India is a bold attempt at constructive journalism. It is India’s first, and only, weekly newspaper focused on development journalism.

Next Post
Supreme Court

SC orders Centre to set up tribunal for Pennaiyar river dispute

Recommended

Boosting inland waterways Jalvahak scheme unveiled

Boosting inland waterways Jalvahak scheme unveiled

1 year ago
legal

Panel likely to seek redraft of provisions on organised crime

2 years ago

Popular News

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed

Connect with us

  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation