Site icon World's first weekly chronicle of development news

जौनपुर और आजमगढ़ को मिला बाइपास का तोहफा

Nitin gadakri

Union Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। जौनपुर और आजमगढ़ के निवासियों के लिए खुशी की खबर है। जौनपुर में 12.2 किमी लंबाई वाले 4-लेन वेस्टर्न बाईपास के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इसके निर्माण पर 944.19 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसी तरह, आजमगढ़ शहर में 15 किमी लंबाई वाले 4-लेन दक्षिण-पूर्व बाईपास के निर्माण के लिए 1279.13 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने X हैंडल पर इस संबंध में पोस्ट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना मार्ग एक रिंग रोड बनाकर जौनपुर के क्षेत्रीय सड़क नेटवर्क में मिसिंग लिंक को पूरा करेगा। यह पश्चिमी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग-731 और उत्तरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग-135A के बीच बिना रुकावट कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
जौनपुर शहर के अंदर भीड़-भाड़ होगी खत्म
साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मौजूदा जौनपुर बाईपास और राष्ट्रीय राजमार्ग-31, राष्ट्रीय राजमार्ग-135ए, राष्ट्रीय राजमार्ग-128ए और राष्ट्रीय राजमार्ग-731 को जोड़ने वाले प्रस्तावित बाईपास के साथ इंटीग्रेट यह होगा। यह परियोजना क्षेत्रीय ट्रैफिक आवाजाही में काफी सुधार करेगी और जौनपुर शहर के अंदर भीड़भाड़ को कम करेगी।
आजमगढ़ के ट्रैफिक में होगा सुधार
इसी तरह आजमगढ़ शहर में 4-लेन दक्षिण-पूर्व बाईपास का निर्माण किया जाना है। इस परियोजना में 1 फ्लाईओवर, 2 इंटरचेंज, सर्विस रोड और दोनों तरफ स्लिप रोड शामिल हैं। यह बाईपास एक रिंग-रोड बनाकर आजमगढ़ के क्षेत्रीय सड़क नेटवर्क में महत्वपूर्ण लिंक को पूरा करेगा। यह पश्चिमी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग-28 और पूर्वी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग-128बी और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बीच बिना रुकावट कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इस परियोजना से क्षेत्रीय ट्रैफिक आवाजाही में काफी सुधार आएगा और शहर के अंदर भीड़भाड़ कम होगी।

Exit mobile version