Site icon World's first weekly chronicle of development news

ई-डिस्टि्रक्ट सेवाओं में प्रदेश में नंबर 1 पर कासगंज

Kasganj ranks number 1 in the state in e-district services
ब्लिट्ज ब्यूरो

आगरा। कासगंज ने सितंबर में ई-डिस्टि्रक्ट पोर्टल पर 99.19 प्रतिशत आवेदन निस्तारण दर के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। डीएम प्रणय सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत नागरिकों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए गए। कासगंज ने सितंबर माह में प्रदेश में ई-डिस्टि्रक्ट पोर्टल आवेदनों के निस्तारण को लेकर पहला स्थान प्राप्त किया है। आवेदन निस्तारण में 99.19 प्रतिशत निस्तारण कर नया रिकॉर्ड बनाया है। डीएम प्रणय सिंह ने बताया कि डिस्टि्रक्ट योजना शासन की एक महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाली योजना है। इसके माध्यम से नागरिकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाते हैं।’
सितंबर के आधिकारिक आंकड़े देखे जाएं तो कुल आवेदन 36,358 प्राप्त हुए जिनमें 36,064 आवेदन निस्तारित किए गए हैं। डीएम ने बताया कि, 99.19 प्रतिशत की सफलता दर के साथ कासगंज ने प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। ई-डिस्टि्रक्ट मैनेजर अंसुल माहेश्वरी ने बताया कि निस्तारण कार्य जिले स्तर पर लगातार और प्राथमिकता से किया जा रहा है।

Exit mobile version