Site icon World's first weekly chronicle of development news

हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से बढ़ जाएंगे जमीन के रेट

railways
ब्लिट्ज ब्यूरो

पटना। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्र के बजट में ‘वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर’ की घोषणा की है। यह रेल कॉरिडोर बिहार के बक्सर, आरा, पटना, कटिहार और किशनगंज से गुजरेगा। यह कॉरिडोर बिहार में बड़ा बदलाव ला सकता है। इस कॉरिडोर से जहां बिहार की देश के अन्य हिस्सों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी वहीं इससे औद्योगिक विकास को भी अधिक गति मिलेगी। इस कॉरिडोर के निर्माण से बिहार के इन 5 जिलों में जमीनों के रेट काफी बढ़ जाएंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्र के आम बजट में देश भर में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है।

Exit mobile version