Site icon World's first weekly chronicle of development news

महाराष्ट्र सरकार ने देसी गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया

Maharashtra government gave the status of state mother to the desi cow.
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार ने देसी गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया है। ऐसा करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है। कैबिनेट बैठक में सरकार ने ये फैसला लिया। महायुति सरकार ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि स्वदेशी गायें हमारे किसानों के लिए वरदान हैं। इसलिए हमने इन्हें ‘राज्य माता’ का दर्जा देने का फैसला लिया है।
इसके साथ ही हम गोशालाओं में स्वदेशी गायों के पालन-पोषण के लिए 50 रुपए प्रतिदिन की सब्सिडी योजना लागू करने जा रहे हैं। गोशालाएं अपनी कम आय के चलते यह खर्च नहीं उठा सकती थीं, इसलिए यह फैसला लिया गया है।

सरकार ने कहा- भारतीय संस्कृति में देसी गाय के महत्व को देखते हुए फैसला लिया
नोटिफिकेशन में सरकार ने कहा कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देसी गाय के महत्व, मानव आहार में देसी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति और जैविक कृषि प्रणालियों में देसी गाय के गोबर और गोमूत्र के अहम स्थान को देखते हुए देसी गाय को ‘राज्यमाता गोमाता’ घोषित करने की मंजूरी दी गई है।

– ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
– चुनाव से पहले शिंदे सरकार का फैसला
– देसी गाय के गोबर और गोमूत्र का अहम स्थान
Exit mobile version