Site icon World's first weekly chronicle of development news

निर्मला ने की रामलला की आरती भव्यता देख हुईं भावविभोर

Nirmala performed the aarti of Ram Lalla and was moved by the grandeur.
ब्लिट्ज ब्यूरो

अयोध्या। प्रभु श्रीराम की नगरी में बृहस्पतिवार सुबह भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला, जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुबह छह बजे श्रीरामलला की श्रृंगार आरती में सहभागिता की। आरती के दौरान उन्होंने श्रद्धा से आराध्य के दर्शन किए और मंदिर की दिव्यता और भव्यता को निहारा। इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद रहे।
आरती के बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक में राम मंदिर भवन निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे।
मंदिर परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने व्यवस्था की सराहना की और कहा कि ध्वजारोहण समारोह के आयोजन में समरसता व सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

Exit mobile version