Site icon World's first weekly chronicle of development news

अमेरिका में छा गईं नीता अंबानी

Nita Ambani became famous in America
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी दशकों से शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसे सामाजिक मुद्दों पर लोगों की भलाई के लिए काम कर रही हैं। अब इस असाधारण योगदान के लिए उन्हें अमेरिका के मैसाचुसेट्स में सम्मानित किया गया है। मैसाचुसेट्स की गवर्नर मौरा हीली ने नीता अंबानी को प्रतिष्ठित गवर्नर प्रशस्ति पत्र से नवाजा। उन्होंने नीता अंबानी को एक दूरदर्शी लीडर करार दिया। साथ ही उन्हें एक दयालु, परोपकारी और सच्चे वैश्विक परिवर्तनकर्ता के रूप में मान्यता दी गई।

नीता अंबानी को यह प्रशस्ति पत्र शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल, कला, संस्कृति सहित महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में शानदार काम के लिए दिया गया है।
गवर्नर मौरा हीली ने इस मौके पर कहा कि मैं नीता अंबानी जी को उनके परिवर्तनकारी प्रभाव और लोगों की भलाई के लिए आजीवन समर्पण का सम्मान करती हूं।

उनके इस योगदान ने भारत और दुनिया भर में लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। बोस्टन में इस विशेष अवसर पर श्रीमती नीता अंबानी बनारसी साड़ी पहने नजर आईं ं। हाथ से बुनी साड़ी पहनकर उन्होंने भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत का प्रदर्शन किया।

यह साड़ी जटिल कड़वा बुनाई तकनीक और पारंपरिक कोन्या डिजाइन की विशेषता वाली भारतीय शिल्प कौशल का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

Exit mobile version