Site icon World's first weekly chronicle of development news

थलपति विजय की 69वीं फिल्म में नजर आएंगी पूजा हेगड़े

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। अभिनेत्री पूजा हेगड़े तमिल सितारे थलपति विजय के साथ फिर से काम करने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री विजय की 69वीं फीचर फिल्म के कलाकारों में शामिल हो गई हैं। निर्माताओं ने इस बारे में घोषणा की। हेगड़े इससे पहले फिल्म निर्माता नेल्सन दिलीपकुमार की 2022 की फिल्म ‘बीस्ट’ में विजय के साथ नजर आई थीं।

फिल्म का निर्माण कर रहे केवीएन प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में हेगड़े के फिल्म में शामिल होने की खबर शेयर की। स्टूडियो ने लिखा, एक बार फिर से शानदार जोड़ी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। हम जानते हैं कि आपने पहले ही इसे समझ लिया है, लेकिन आधिकारिक तौर पर… स्वागत है हेगड़े पूजा। हेगड़े ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में कहा, हां! एक बार फिर से एकमात्र चलपति के साथ जादू करने की उम्मीद है। नई फिल्म में बाबी देओल भी होंगे, जो कलाकारों की सूची में हाल ही में शामिल हुए हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी में अक्तूबर 2025 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। यह विजय की पूर्णकालिक राजनीति में प्रवेश से पहले आखिरी फिल्म होगी। लियो, मरौल, मास्टर और बिमिल जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले अभिनेता ने फरवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी तमिझागा देत्री कझगम (टीवीके) घोषणा की और 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने का इरादा जाहिर किया।

फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर देंगे। हेगड़े को हाल ही में सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म देवा है जिसमें उनके सह- कलाकार शाहिद कपूर हैं।


मिथुन चक्रवर्ती दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजे गए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें ‘मृगया’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘प्रेम प्रतिज्ञा’ जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।
Exit mobile version