Site icon World's first weekly chronicle of development news

मंत्रों से हुआ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत

Prime Minister Modi was welcomed with mantras
ब्लिट्ज ब्यूरो

रियो डी जेनेरियो। जी20 समिट में शामिल होने के लिए ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत भारतीय समुदाय ने संस्कृत मंत्रों के साथ किया। देश में उनके स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ब्राजील में भारतीय संस्कृति का उत्सव। रियो डी जनेरियो में यादगार स्वागत के लिए आभार।
उन्होंने कहा कि रियो डी जेनेरियो पहुंचने पर भारतीय समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत से बहुत प्रभावित हूं। उनकी ऊर्जा उस स्नेह को दर्शाती है जो हमें महाद्वीपों के पार बांधती है।

कैप्शन

पीएम मोदी को नाइजीरिया का सर्वोच्च सम्मान
नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से सम्मानित किया। किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला यह 17वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।

Exit mobile version