Site icon World's first weekly chronicle of development news

रेलवे एनटीपीसी भर्ती का एप्लीकेशन स्टेटस जारी

Railway NTPC Graduate Level Recruitment Exam Schedule Changed
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी यूजी लेवल भर्ती 2025 का एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। इसके लिए अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर अपने आवेदन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें पता चल सकेगा कि उनका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है या खारिज किया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से 28 अक्टूबर को रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (अंडर ग्रेजुएट) के 3058 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर थी।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरआरबी की ओर से प्राप्त हुए आवेदनों की जांच की गई। जांच के बाद एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया गया है।
वैकेंसी
कर्मशियल कम टिकट nक्लर्क- 2424
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट- 394
जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट- 163
ट्रेन क्लर्क- 77
चयन प्रक्रिया: सभी पदों के लिए 2 चरणों में सीबीटी (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) होंगे । ये दोनों सीबीटी सभी पदों के लिए कॉमन होंगे।
सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
दूसरे चरण के सीबीटी के लिए उम्मीदवारों की आरआरबी वाइज शॉर्टलिस्टिंग वैकेंसी की 15 गुना दर से की जाएगी।
सीबीटी 2 के बाद अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट व जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट भी होगी।
फर्स्ट स्टेज सीबीटी सभी पदों के लिए कॉमन होगा। 90 मिनट के सीबीटी में 100 प्रश्न आएंगे। 40 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 30 मैथ्स के, 30 जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे। प्रथम चरण सीबीटी के नॉर्मलाइज्ड स्कोर से द्वितीय चरण सीबीटी के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। सेकेंड स्टेज सीबीटी भी सभी पदों के लिए कॉमन होगा।
सेकेंड स्टेज सीबीटी में 90 मिनट का पेपर होगा। सीबीटी में 120 प्रश्न आएंगे। 50 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 35 मैथ्स के, 35 प्रश्न जनरल जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे।

Exit mobile version