ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का शुभ समाचार है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (आरपीएससी) की ओर से प्रोटेक्शन ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलेगी। योग्य एवं पात्र अभ्यर्थी इन्हीं डेट्स के अंदर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan. gov.in पर या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर भरा जा सकेगा।
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से लॉ में ग्रेजुएशन (एलएलबी)/ मास्टर इन सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू ) किया हो। अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति से परिचित होना चाहिए। जो अभ्यर्थी एलएलबी या एमएसडब्ल्यू के अंतिम वर्ष सेमेस्टर में हैं वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं। शैक्षिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक कर अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov .in पर लॉगइन कर सिटीजन एप (जी2सी) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा। ओटीआर होने के बाद अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉग इन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
फॉर्म भरने के साथ अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस सामान्य (अनारक्षित)/ पिछड़ा वर्ग के क्रीमी लेयर/ अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमी लेयर वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये और आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमी लेयर/ अति पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमी लेयर) और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
