Site icon World's first weekly chronicle of development news

100 बार रिजेक्शन लेकिन नहीं मानी हार, आज 8700 करोड़ के स्वामी

Rejected 100 times but did not accept defeat, today owner of Rs 8700 crores
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। रेजरपे के को-फाउंडर हर्षिल माथुर और शशांक कुमार सिर्फ 33 साल की उम्र में भारत के सबसे कम उम्र के अरबपतियों में शामिल हो गए हैं। हुरुन रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, दोनों की कुल संपत्ति लगभग 8,700 करोड़ रुपये है।

वाई कंबीनेटर के मुताबिक, दोनों की व्यक्तिगत संपत्ति 1.03 अरब डॉलर है। हर्षिल माथुर ने अपने दोस्त शशांक कुमार के साथ मिलकर रेजरपे की शुरुआत की थी। आज यह हजारों करोड़ की कंपनी बन चुकी है। हालांकि, यह सफर आसान नहीं था। इसमें उन्हें बार-बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा।

दोस्त के साथ मिलकर डाली रेजरपे की नींव
हर्षिल माथुर ने अपने दोस्त शशांक कुमार के साथ मिलकर रेजरपे की नींव डाली थी। एक सफल कंपनी बनाने के लिए हर्षिल ने बहुत मेहनत की। लेकिन, उनका सफर कभी भी आसान नहीं था। निवेशकों से 100 से ज्यादा बार रिजेक्शन मिलने के बाद उन्हें एक ऐसा बिजनेस मिला जो उनके आइडिया को सपोर्ट करने के लिए तैयार था। हर्षिल ने अपनी स्कूली शिक्षा सीडलिंग पब्लिक स्कूल से पूरी की। 2009 में उन्होंने आईआईटी रुड़की से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बीटेक किया।

बिजनेस शुरू करने के लिए छोड़ी नौकरी
2015 में हर्षिल वाई कंबीनेटर डब्ल्यू 15 बैच में शामिल हुए, जहां उन्हें पॉल बुचैत और डाल्टन कैल्डवेल का मार्गदर्शन मिला। उन्होंने जून 2014 में श्लमबर्जर में काम करना शुरू किया। लेकिन, फरवरी 2014 में उन्होंने बिजनेस शुरू करने के लिए नौकरी छोड़ दी। इसके बाद हर्षिल ने अपने सहपाठी शशांक कुमार के साथ मिलकर रेजरपे की शुरुआत की।

वैल्यूएशन 7.5 अरब डॉलर पहुंचा
आज रेजरपे भारत के कुल इंटरनेट पेमेंट का 30 प्रतिशत से ज्यादा संभालती है। पिछले कुछ सालों में इसकी वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर से बढ़कर 7.5 अरब डॉलर (लगभग 63,000 करोड़ रुपये) हो गई है। रेजरपे के दोनों को-फाउंडर बेंगलुरु में रहते हैं। यह शहर देश के कुल 27 अरबपतियों का घर है। हुरुन रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, विप्रो के अजीम प्रेमजी को बेंगलुरु का सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया गया है।

Exit mobile version