World's first weekly chronicle of development news

सचिन को शॉटपुट में चांदी

Sachin Khilari
ब्लिट्ज ब्यूरो

पेरिस। विश्व चैंपियन सचिन सरजेराव ने पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की शॉटपुट एफ46 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड बनाते हुए 16.32 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीत लिया। सचिन ने 2023 विश्व पैरा एथलेटिक्स में 16.21 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। 34 वर्ष के खिलाड़ी ने अपने दूसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका और मई में जापान में विश्व पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले 16.30 मीटर के अपने ही एशियाई रिकॉर्ड को बेहतर किया।

कनाडा के ग्रेग को स्वर्ण
कनाडा के ग्रेग स्टीवर्ट ने 16.38 मीटर से टोक्यो पैरालंपिक का स्वर्ण बरकरार रखा। क्रोएशिया के लुका बाकोविच ने 16.27 मीटर से कांस्य जीता। सचिन का रजत पेरिस में एथलेटिक्स में भारत का 11 वां पदक है। भारत के ही मो. यासेर (14.21) और रोहित (14.10) आठवें और नौवें स्थान पर रहे।

Exit mobile version