World's first weekly chronicle of development news

सपना चौधरी का गाना यूट्यूब पर कर चुका 100 करोड़ का आंकड़ा पार

Sapna Choudhary's song has crossed the 100 crore mark on YouTube
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर व गायिका सपना चौधरी के उस गाने को क्या आप जानते हैं यूट्यूब पर जिसके व्यूज एक अरब से भी ज्यादा हैं? अगर नहीं तो हम आपको बताए देते हैं। हरियाणा की डांस क्वीन सपना चौधरी का ये गाना ‘चटक मटक’ मुखड़े वाला है। इस हरियाणवी गाने में सपना चौधरी ने गजब का परफॉर्म किया है। यह गीत दिसंबर, 2020 में रिलीज हुआ था। इस गाने को ‘ 52 गज का दामन’ सॉन्ग फेम सिंगर रेणुका पंवार ने गाया है। इस तरह सपना चौधरी और रेणुका पंवार की ये ट्यूनिंग जमकर पसंद की गई थी और इन्होंने यूट्यूब पर धूम मचाकर रख दी थी।

देसी अंदाज ने गाने को हिट किया
‘चटक मटक’ में सपना चौधरी का देसी अंदाज देखने को मिलता है। यही देसी अंदाज गाने को पॉपुलर बनाने में कामयाब रहा। इस गाने को यूट्यूब पर 100 करोड़ यानी एक अरब बार देखा जा चुका है। ‘चटक मटक’ के कंपोजर गुलशन म्यूजिक हैं, जबकि इसके लिरिक्स बिट्टू सोरखी ने लिखे हैं। इस गाने के डायरेक्टर कुलदीप राठी हैं। इस गाने पर फैन्स रेणुका पंवार और सपना चौधरी की तारीफ कर रहे हैं और जमकर लिख रहे है।
सपना चौधरी प्रसिद्ध हरियाणवी डांसर, सिंगर और एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में हुआ।

Exit mobile version