Site icon World's first weekly chronicle of development news

सीएम के लिए सर्वे में शिंदे आगे

eknath
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए महायुति और महाविकास आघाड़ी (एमवीए) ने किसी को भी मुख्यमंत्री को चेहरा घोषित नहीं किया है।

महायुति सीएम शिंदे की अगुवाई वाली सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच है तो वहीं दूसरी तरफ महाविकास आघाड़ी यानी एमवीए में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है। इस सब के बीच सी वोटर के सर्वे में मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सीएम की पहली पसंद बन उभरे हैं। उन्होंने सर्वे में बीजेपी के नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ उद्धव ठाकरे को लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

कितने आगे हैं एकनाथ शिंदे?
उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद सीएम बने एकनाथ शिंदे लोकप्रिय होकर उभरे हैं। सी वोटर के सर्वे में जब लोगों से यह पूछा गया है कि वह मुख्यमंत्री के तौर किसे देखना चाहते हैं। तो एकनाथ शिंदे को 27.5 फीसदी लोगों के मत हासिल हुए। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को 10.8 फीसदी ने सीएम की पसंद बताया। शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे को सर्वे में फडणवीस से अधिक मत मिले। 22.9 फीसदी लोगों ने कहा कि वह फिर से उद्धव ठाकरे को सीएम देखना चाहते हैं। अजित पवार को 3.1 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया। सी वोटर के सर्वे में 26.4 फीसदी लोगों ने कोई राय व्यक्त नहीं की।

शिंदे ने बनाई अपनी छवि
महाराष्ट्र राज्य विधानसभा की 288 सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। जून 2022 में जब शिंदे अविभाजित शिवसेना के 40 से ज़्यादा विधायकों के साथ महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए बीजेपी से हाथ मिलाया था। तब तक वह राष्ट्रीय चेहरा नहीं थे, लेकिन पिछले सवा दो साल में वह लगातार सुर्खियों में रहे हैं। सी वोटर के सर्वे में उनकी लोकप्रियत की पीछे सरकार की योजनाओं को जिम्मेदार माना जा रहा है।

Exit mobile version