Site icon World's first weekly chronicle of development news

ठाणे और नवी मुंबई में भी मिलेगा बिजली कंपनी चुनने का विकल्प

power plant
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। आने वाले समय में मुंबई की तरह ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, नाशिक, संभाजी नगर और गोवा में बिजली ग्राहकों को एक से ज्यादा बिजली कंपनी चुनने का विकल्प मिलेगा। एक जगह पर एक से ज्यादा बिजली कंपनियां, बिजली प्रदान कर सकती हैं। यानी यदि कोई महावितरण के अलावा किसी और प्राइवेट बिजली कंपनी (टाटा पावर, अडाणी और टोरेंट) की बिजली लेना चाहता है, तो वो ले सकता है। इसे पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन कहते हैं। मिली जानकारी के लिए टाटा पावर ने ठाणे और नवी मुंबई में लाइसेंस के लिए अप्लाई कर दिया है।
टाटा पावर के सीईओ और एमडी डॉ प्रवीर सिन्हा ने बताया कि आर्टिकल में अमेंडमेंट के बाद यह सर्विस शुरू की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जरूरत पड़ने पर नया प्लांट भी स्थापित किया जा सकता है। हमने पहले ही लाइसेंस के लिए इसलिए अप्लाई किया है, क्योंकि इस काम को काफी समय लगता है। यहां तक की चीज़ें लीगल डिपार्टमेंट तक भी जाती है। कोई भी कंपनी जो डिस्ट्रीब्यूशन में है, वोअप्लाई कर सकती है। उपभोक्ताओं को अपनी मर्जी के हिसाब कंपनी का चयन करने का मौका मिलता है।
हमने ठाणे और नवी मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों के लिए पैरेलल लाइसेंस अप्लाई किया है। आर्टिकल में अमेंडमेंट के बाद यह सर्विस शुरू की जाएगी।
– डॉ प्रवीर सिन्हा, सीईओ, एमडी, टाटा पावर

Exit mobile version