ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। अन्य राज्यों से पढ़ाई के लिए राजधानी वाली छात्राओं के लिए रहने का ठिकाना ढूंढ़ना सबसे बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में हर जिले में छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा होने से इन्हें पढ़ाई में सहूलियत होगी। इसके साथ ही आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।
छात्राओं ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की बात करें तो यहां बाहर से आने वाली अधिकतर छात्राओं को छात्रावास सुविधा नहीं मिल पाती। ऐसे में कॉलेज और विश्वविद्यालय के आस-पास ऊंची कीमतों पर कमरा या पीजी में रहने को मजबूर होना पड़ता है। छात्राओं ने कहा कि केंद्र सरकार घोषणा के बाद अब यह परेशानी दूर होने की उम्मीद है। एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की छात्रा अंकिता सिंह ने बताया कि हर जिले में छात्रावास होना बेहद जरूरी है। छात्राओं को सुरक्षा मिलेगी और वह बेखौफ होकर पढ़ने जा सकती हैं।

