• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Tuesday, March 10, 2026
  • Login
No Result
View All Result
NEWSLETTER
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

मोदी 3.0 के दौरान ही तीसरे नंबर पर होगी देश की इकॉनमी

by Blitz India Media
September 6, 2024
in Hindi Edition
0
Indian economy
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में कहा था कि उनके तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनमी बन जाएगा। मोदी का यह कार्यकाल 2029 तक चलेगा। आईएमएफ के मुताबिक 2029 तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनमी बन जाएगा। भारत अभी पांचवें नंबर पर है। उससे आगे अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान है लेकिन 2029 तक भारत यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी जर्मनी और जापान को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। तब भारत की जीडीपी का साइज 6.44 ट्रिलियन डॉलर होगा।

जर्मनी चौथे जबकि जापान पांचवें नंबर पर होगा
जर्मनी 5.36 ट्रिलियन डॉलर के साथ चौथे पर खिसक जाएगा जबकि जापान 4.94 ट्रिलियन डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर होगा। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है।

अमेरिका 34.95 ट्रिलियन डॉलर के साथ सबसे बड़ी इकॉनमी बना रहेगा
आईएमएफ के मुताबिक 2029 में अमेरिका 34.95 ट्रिलियन डॉलर के साथ सबसे बड़ी इकॉनमी बनी रहेगी। इसी तरह चीन 24.84 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर बना रहेगा। हालांकि भारत के अगले एक-दो साल में ही तीसरे नंबर पर पहुंचने की उम्मीद है। इसका कारण यह है कि जर्मनी और जापान की इकॉनमी संघर्ष कर रही हैं।

जर्मनी की इकॉनमी में अप्रत्याशित गिरावट
जर्मनी की इकॉनमी में दूसरी तिमाही में अप्रत्याशित गिरावट देखने को मिली। तकनीकी रूप से लगातार दो तिमाहियों में गिरावट को मंदी कहा जाता है। जापान का सेंट्रल बैंक भी खपत बढ़ाने के लिए ब्याज दर बढ़ाने में लगा है।

– तब 6.44 ट्रिलियन डॉलर होगा भारत की जीडीपी का साइज : आईएमएफ
– संघर्ष कर रही जर्मनी व जापान की इकॉनमी
– एक-दो साल में ही भारत पा सकता है यह लक्ष्य

चीन का हाल
करीब दो दशक तक ग्लोबल इकॉनमी का इंजन रहे चीन की इकॉनमी भी कई मोर्चों पर संघर्ष कर रही है। देश का रियल एस्टेट गहरे संकट में है। इसका चीन की जीडीपी में करीब 30 फीसदी योगदान है। रियल एस्टेट के कारण बैंकों पर भी संकट गहरा रहा है।

भारत बना रहेगा सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकॉनमी
दूसरी ओर भारत की इकॉनमी हर मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। आईएमएफ के मुताबिक अगले दो-तीन साल तक भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकॉनमी बना रहेगा। फोर्ब्स के मुताबिक अभी अमेरिका (28.783 ट्रिलियन डालर) पहले, चीन (18.536 ट्रिलियन डालर) दूसरे, जर्मनी (4.590 ट्रिलियन डालर) तीसरे और जापान (4.112 ट्रिलियन डालर) चौथे नंबर पर है। भारत की इकॉनमी का साइज अभी 3.942 ट्रिलियन डॉलर है।

Blitz India Media

Blitz India Media

Amid the diminishing relevance of the present-day media, engrossed in negativity and system-bashing, Blitz India is a bold attempt at constructive journalism. It is India’s first, and only, weekly newspaper focused on development journalism.

Next Post
jitendra

Women-led startups to put India on global map: Jitendra

Recommended

ISRO

ISRO to launch India’s first solar mission on September 2

3 years ago
Supreme Court

CJI Gavai administers oath of office to three SC judges

9 months ago

Popular News

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed

Connect with us

  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation