Site icon World's first weekly chronicle of development news

मेरठ में 21 से 23 फरवरी तक इंडियन सोलर और ईवी एक्सपो

The Indian Solar and EV Expo will be held in Meerut from February 21 to 23.
ब्लिट्ज ब्यूरो

मेरठ। कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए इलेक्टि्रक वाहनों और सोलर सिस्टम के उत्पादन और खरीद को बढ़ावा देने के लिए आइआइए 21 से 23 फरवरी तक सोलर एंड ईवी एक्सपो का आयोजन करने जा रहे हैं।
इसमें इलेक्ट्रानिक वाहनों तथा सोलर सिस्टम का उत्पादन करने वाली स्थानीय और देश की बड़ी-बड़ी नामचीन कंपनियां शामिल होंगी। दावा किया जा रहा है कि एक्सपो में एक ही छत के नीचे बड़े से बड़ा सोलर सिस्टम स्थापित करने वाली कंपनियां उपलब्ध होंगी।
एक्सपो में स्थानीय उत्पादनकर्ताओं को बाहरी खरीददार मिलेंगे जबकि बाहरी कंपनियों को स्थानीय खरीदार और वेंडर मिल सकेंगे। इस दौरान 500 करोड़ से ज्यादा राशि का कारोबार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आइआइए मेरठ चैप्टर द्वारा पहली बार यह प्रयास किया जा रहा है जिसके तहत कार्बन के उत्सर्जन को कम से कम करने के लिए सोलर सिस्टम तथा इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
आईआईए चेयरमैन अंकित सिंघल ने बताया कि आइआइए भवन परिसर में तीन दिवसीय इंडियन सोलर एंड ईवी एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। जिसका लक्ष्य पश्चिम उत्तर प्रदेश में एमएसएमई को बढ़ावा देना है। उनके सोलर और ईवी उत्पादों को प्रदर्शित करके उन्हें देश दुनिया के ग्राहक उपलब्ध कराए जाएंगे।

Exit mobile version