Site icon World's first weekly chronicle of development news

विदेशी टूर पैकेज करने वालों की बढ़ेगी संख्या

tourism
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। बजट में मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिली है। विदेशी टूर पैकेज पर लगने वाले टीसीएस की दरों में कटौती को विदेश यात्रा करने वाले अच्छा बता रहे है।
राजेंद्र लेस स्थित ट्रैवल एजेंसी के संचालक सरीत ने एक व्यक्ति के लिए आस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका की 10 दिन की यात्रा पर न्यूनतम खर्च तीन लाख रुपये है। परिवार के चार सदस्य घूमने जाएं तो यह खर्च 12 लाख रुपये बैठता है। इस पर पहले 2.40 लाख रुपये टीसीएस देना पड़ता था। नए प्रावधान से टीसीएम मात्र 24 हजार रुपये रह जाएगा। यानी 2.16 लाख रुपये तत्काल राहत मिलेगी । उन्होंने बताया कि ट्रैवल एजेंसियों को भी लाभ होगा। विदेश जाने वालों की संख्या बढ़ेगी, जिससे ट्रैवल एजेंटों का कामकाज बढ़ेगा। इस सेक्टर में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।
आईपी एक्सटेंशन निवासी प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि टीसीएस घटने से जो रकम बचेगी, उसका उपयोग दूसरे कामों में हो सकता है। इससे यात्रा पर लगने वाला तत्काल खर्च घटेगा।

Exit mobile version