World's first weekly chronicle of development news

यात्रियों की राह आसान करेंगी ये स्पेशल ट्रेन

Train timings changed, Railways forgot to inform passengers
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे ने आनंद विहार से जयनगर के बीच सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04028 आनंद विहार से जयनगर के लिए 31 अक्तूबर व 7 नवंबर को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04027 जयनगर से आनंद विहार के लिए 1 व 8 नवंबर को चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 02276 नई दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन के लिए चार नवंबर को सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02275 प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए 3 नवंबर को चलेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 07176 गोरखपुर से सिकंदराबाद के लिए 14 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 09003 मुंबई से दिल्ली जंक्शन के लिए 12 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन 09004 दिल्ली जंक्शन से मुंबई के लिए 13 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को चलेगी।

इसके अलावा उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न नियमित ट्रेनों में 59 कोच बढ़ाए हैं। ये अतिरिक्त कोच 2996 फेरे लगाएंगे और 2.25 लाख से अधिक यात्रियों को बर्थ उपलब्ध होंगी। इसके अलावा 3050 विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं। टिकट खरीदने में आसानी के लिए सुविधाजनक स्थानों पर अतिरिक्त बुकिंग काउंटर, आरक्षण काउंटर और एटीवीएम उपलब्ध कराए गए हैं।

Exit mobile version