Site icon World's first weekly chronicle of development news

बनारस व विंध्याचल धाम के लिए खुला खजाना, 200 करोड़ से संवरेंगी सुविधाएं

Treasury opened for Banaras and Vindhyachal Dham, facilities to be improved with Rs 200 crore
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। प्रदेश सरकार का वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश बजट वाराणसी जिले के लिए कई सौगातें लेकर आया है। इस बजट के जरिये काशी के पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। वाराणसी और विंध्याचल में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं के विस्तार की बड़ी तैयारी है।
विंध्यवासिनी देवी धाम और वाराणसी में पर्यटक सुविधाओं के विस्तार के लिए 100-100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। जिससे वाराणसी-मिर्जापुर क्षेत्र को एक प्रमुख आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सके। इन प्रावधानों से संपर्क, सुविधाओं और पर्यटक अनुभव में काफी सुधार होगा। वहीं बनारस, गोरखपुर और प्रयागराज के लिए मेट्रो की सुविधा भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 2026-27 का बजट प्रस्तुत करते हुए इसे ‘विकसित भारत के संकल्प’ और ‘विजन-2047’ की दिशा में निर्णायक कदम बताया। पिछले वर्षों में बजट का आकार लगातार बढ़ा है। 2017-18 में जहां बजट लगभग 3.85 लाख करोड़ था, वहीं इस बार यह बढ़कर 9.13 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है यानी नौ वर्षों में बजट आकार दोगुने से भी अधिक हो गया है।

Exit mobile version