Site icon World's first weekly chronicle of development news

निवेश की संभावना तलाशने जापान से यूपी आएंगे ढाई सौ सीईओ

Two hundred and fifty CEOs will come from Japan to UP to explore investment possibilities
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। जापान के यामानासी प्रांत के उप राज्यपाल ओसादा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। सीएम योगी व उप राज्यपाल के बीच उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं समेत चार बिंदुओं को लेकर चर्चा हुई।
ओसादा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावना तलाशने जापान से करीब 250 सीईओ उत्तर प्रदेश आएंगे। सुदृढ़ कानून व्यवस्था, सुशासन के बलबूते आर्थिक प्रगति पर तेजी से बढ़ रहे उत्तर प्रदेश में जापान का प्रतिनिधिमंडल निवेश की संभावनाओं को देखेगा। इससे उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार में भी काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।

Exit mobile version