Site icon World's first weekly chronicle of development news

1,000 कर्मचारियों को लंदन घूमने के लिए भेजने वाला यह बॉस कौन?

Who is this boss who sends 1,000 employees to visit London?
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। रियल एस्टेट कंपनी कासाग्रैंड के फाउंडर और एमडी अरुण एमएन ने अपने 1,000 कर्मचारियों को लंदन की यात्रा पर भेजा है। यह कंपनी के सालाना ‘ प्रॉफिट शेयर बोनांजा ‘ प्रोग्राम का हिस्सा है। इसे कर्मचारियों की मेहनत और कंपनी के विकास में उनके योगदान को पुरस्कृत करने के लिए आयोजित किया जाता है। यह पूरी तरह से कंपनी की ओर से प्रायोजित ट्रिप है। इसमें कर्मचारियों को लंदन के ऐतिहासिक स्थलों को घूमने का मौका मिलेगा। कासाग्रैंड की स्थापना 2004 में हुई थी। तब से यह चेन्नई, कोयंबटूर और बेंगलुरु जैसे शहरों में एक प्रमुख डेवलपर के रूप में उभरी है। अरुण एम.एन. का मानना है कि कंपनी की सफलता में कर्मचारियों का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में वे मुनाफे को उनके साथ साझा करते हैं। इस बोनांजा को देखकर कई लोग कह रहे हैं कि मालिक हो तो ऐसा।
कासाग्रैंड चेन्नई में स्थित
यह अपने कर्मचारियों के लिए शानदार पुरस्कार और रिकग्निशन प्रोग्राम के लिए जानी जाती है। इस साल कंपनी अपने 1,000 कर्मचारियों को एक हफ्ते के लिए लंदन की यात्रा पर भेज रही है। ये कर्मचारी भारत और दुबई से हैं। यह यात्रा कंपनी के वार्षिक पुरस्कार कार्यक्रम ‘प्रॉफिट शेयर बोनांजा’ के तहत आयोजित की गई है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और कंपनी के विकास में उनके समर्पण को सम्मानित करना है।
फॉरेन टि्रप पर भेजने का रहा है इतिहास
कंपनी का कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय यात्राओं से पुरस्कृत करने का लंबा इतिहास रहा है। इससे पहले भी वह 6,000 से ज्यादा कर्मचारियों को सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया, दुबई और स्पेन जैसे देशों की यात्राएं करा चुकी है। इस बार लंदन की यात्रा कर्मचारियों के लिए यादगार अनुभव साबित होने की उम्मीद है। उन्हें लंदन के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक माहौल को करीब से जानने का मौका मिलेगा।

Exit mobile version