Site icon World's first weekly chronicle of development news

योगी ने शाह-नड्डा और कोविंद को दिया महाकुम्भ का न्योता

yogi
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें महाकुम्भ में आने के लिए विधिवत आमंत्रण भी दिया। दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी दिल्ली में ही थे। इत्तेफाक से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी दिल्ली पहुंच गए थे। वे संगठन चुनाव से जुड़ी बैठक में भाग लेने आए थे।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अशोक नगर से साहिबाबाद तक रैपिड रेल का शुभारंभ करना था। मुख्यमंत्री का तैयारियों का जायजा लेने गाजियाबाद जाने का कार्यक्रम था। हालांकि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम स्थगित हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए केंद्रीय नेताओं को महाकुम्भ-2025 में आने का आमंत्रण देने स्वयं दिल्ली पहुंच गए।

Exit mobile version