Site icon World's first weekly chronicle of development news

यूट्यूबर्स और गेमिंग सेक्टर की होगी मौज!

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एजुकेशन सेक्टर को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री ने कंटेंट क्रिएटर्स को लेकर भी बड़ा एलान किया और बताया कि 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में अब कंटेंट क्रिएटर लैब्स खोली जाएंगीं जिससे यूट्यूब या फिर दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट क्रिएट करने वाले युवाओं को काफी फायदा होगा और इसके लिए नए सेटअप लगाए जाएंगे।
भारत के एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स (एवीजीसी क्षेत्र) को बढ़ावा देने के लिए बड़े एलान किए गए हैं। भारत में एवीजीसी क्षेत्र में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की आवश्यकता होने का अनुमान है। ऐसे में 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब्स की स्थापना की जाएगी। इसके लिए इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीस, मुंबई को समर्थन देने के लिए प्रस्ताव है।
5 रीजनल हब होंगे स्थापित
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के तौर पर बढ़ावा देने के लिए राज्यों को देश में 5 रीजनल हब स्थापित करने में मदद करने के लिए एक योजना का प्रस्ताव किया गया। वित्त मंत्री ने छात्रों, तकनीकी पेशेवरों और स्थानांतरित एनआरआई जैसे छोटे करदाताओं के लिए छह महीने की विदेशी संपत्ति प्रकटीकरण योजना का प्रस्ताव रखा है।
राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान
राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की स्थापना करने की घोषणा भी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में डिजाइन संबंधी शिक्षा और विकास को बढ़ावा देगा।
साथ ही उन्होंने तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा है.

बजट में क्या सस्ता -क्या महंगा

सस्ता
17 लाइफ-सेविंग दवाएं
इलेक्टि्रकल व्हीकल
सोलर पैनल
लेदर
सिंथेटिक जूते
टेक्सटाइल
विदेश यात्रा के टूर पैकेज
निजी इस्तेमाल के लिए विदेश
से मंगाया जाने वाला सामान
विदेश में पढ़ाई, इलाज के लिए
भेजे गए पैसे पर लगने वाला कर

महंगा
फ्यूचर्स और ऑप्शंस सेगमेंट में ट्रेडिंग
पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड समेत कई मिनरल्स
स्क्रैप
शराब
तेंदू पत्ता
सिगरेट

Exit mobile version