• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, June 1, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

इंसुलिन से छुटकारा मिलने की उम्मीद बढ़ी

चीन से आई डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी

by Blitz India Media
October 11, 2024
in Hindi Edition
0
Hope of getting rid of insulin increased

नई दिल्ली। टाइप वन डायबिटीज के शिकार मरीजों को पूरी जिंदगी इंसुलिन पर निर्भर रहना पड़ता है। अब राहत की बात यह है कि इन्हें आने वाले समय में इंसुलिन के इंजेक्शन से छुटकारा मिल सकता है। चीन के वैज्ञानिकों ने अपनी स्टडी में दावा किया है कि सेल ट्रांसप्लांट के जरिए टाइप वन डायबिटीज के एक मरीज को ठीक करने में सफलता मिली है जो भविष्य में टाइप वन के सभी मरीजों को इंसुलिन से छुटकारा दिला सकता है।

भविष्य की उम्मीद
भारतीय डॉक्टर भी इस स्टडी को भविष्य की एक उम्मीद मान रहे हैं। टाइप-1 डायबिटीज कुल डायबिटीज के मरीजों में 10 प्रतिशत टाइप वन के होते हैं। बॉडी में पेनक्रियाज के बीटा सेल के खिलाफ जब एंटीबॉडी बन जाती है तो इंसुलिन नहीं बनती। इससे टाइप-1 डायबिटीज आ घेरती है।

– सेल ट्रांसप्लांट के जरिए टाइप वन डायबिटीज के मरीज को ठीक करने में सफलता मिली है

कुल डायबिटीज के मरीजों में 10 प्रतिशत टाइप वन के होते हैं। इंसुलिन न बनने से बच्चे अचानक बीमार हो जाते हैं, उनका शुगर लेवल बढ़ जाता है। जब इलाज के लिए जाते हैं और जांच होती है तब उन्हें पहली बार पता चलता है कि टाइप वन डायबिटीज के मरीज हैं। चूंकि इनमें इंसुलिन बनता ही नहीं है, इसलिए पहले दिन से जिंदगी के आखिरी दिन तक इन बच्चों को इंसुलिन की इंजेक्शन लेना पड़ता है। नाश्ता, लंच और डिनर से पहले इन्हें इंसुलिन लेनी होती है और साथ में रात को लॉन्ग एक्टिव इंसुलिन भी लेनी पड़ता है।

टाइप-2 डायबिटीज
90 प्रतिशत टाइप टू डायबिटीज के मरीज हैं। इनमें डायबिटीज की वजह जेनेटिक होती है। ऐसे लोगों में पेनक्रियाज इंसुलिन कम बनाती है या वह जितना बनाती है, उतना कारगर नहीं होता है। इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से इन लोगों में शुगर लेवल बढ़ जाता है। मतलब इनमें पूरी तरह से इंसुलिन बनना बंद नहीं होता है। इसलिए ऐसे लोगों को बड़ी उम्र में जाकर बीमारी का पता चलता है। इसको कंट्रोल करने के लिए पहले डाइट कंट्रोल किया जाता है, फिर एक्सरसाइज की सलाह दी जाती है, इसके बाद दवा दी जाती है।

स्टडी और दावा
चीन के वैज्ञानिकों ने टाइप-1 की एक 25 साल की महिला में सेल ट्रांसप्लांट किया। 30 मिनट के प्रोसेस के बाद अगले ढाई महीने के बाद महिला का शुगर लेवल स्वाभाविक तरीके से कंट्रोल होने लगा। महिला का एक साल तक फॉलोअप किया गया, जिसमें पाया गया कि बिना इंसुलिन लिए उसका शुगर लेवल कंट्रोल में है।

इस प्रकार हुई स्टडी
जाने माने डायबिटीज एक्सपर्ट डॉक्टर ए के झिंगन ने बताया कि इस प्रोसेस में वैज्ञानिकों ने केमिकल का प्रयोग कर लैब में प्रोग्राम तैयार किया है। प्लुरिपोटेंट इंसुलिन स्टेम सेल में बदलकर सीआईपीएससी आईलेट के रूप में इस्तेमाल किया। इसके लिए मरीज के टिशू सेल को निकालकर फिर से प्रोग्राम किया और उसे स्टेम सेल्स में बदलकर ट्रांसप्लांट कर दिया।

सराहनीय रिसर्च
आकाश हेल्थकेयर के डॉक्टर विक्रमजीत सिंह ने कहा कि चीन की स्टडी की सराहना की जानी चाहिए क्योंकि यह टाइप वन डायबिटीज के मरीजों के लिए एक उम्मीद की किरण प्रदान करता है, जिन्हें कई इंजेक्शन लगाने पड़ते हैं। लेकिन मैं यह भी कहना चाहूंगा कि स्टेम सेल ट्रांसप्लांट पर पहले से ही रिसर्च चल रहा है और अब तक इसके परिणाम बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। इस पर विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा बड़े क्लिनिकल परीक्षण की जरूरत है। स्टेम सेल ट्रांसप्लांट एक महंगा इलाज है।

डायबिटीज की राजधानी है भारत
लोग डायबिटीज के शिकार होते हैं उन्हें किडनी फेल का खतरा होता है, आंखों की रोशनी कम हो सकती है, हार्ट अटैक आ सकता है, हार्ट की अन्य बीमारी हो सकती है। एक तरह से यह आपकी प्रोडक्टिविटी को ही कम कर देती है। जिसका असर न केवल पीड़ित परिवार के हालात पर होता है, बल्कि समाज व देश के आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। आईसीएमआर की स्टडी के अनुसार पूरे देश में 11.4 परसेंट लोग डायबिटीज के मरीज हैं। वहीं, दिल्ली में हर 10वां व्यक्ति डायबिटीज का शिकार है। 1.42 अरब से ज्यादा आबादी वाले देश में इतनी बड़ी संख्या में डायबिटीज होने से आने वाले समय में किडनी और हार्ट की बीमारी से पीड़ितों की संख्या में बड़ा इजाफा हो सकता है और स्वास्थ्य सुविधाएं कम पड़ सकती हैं।

Related Posts

कोचिंग
Hindi Edition

फ्री आईएएस, पीसीएस कोचिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

June 1, 2026
Taskeen Khan
Hindi Edition

हर रोज अपने आप को कोसती थीं, एक फैसले से बदली किस्मत

June 1, 2026
uk-higher-education-indian-students-top-10-mistakes-to-avoid-british-culture
Hindi Edition

June 1, 2026
farewell-forgein-arms
Hindi Edition

विदेशी हथियारों को विदाई

June 1, 2026
GST & FTA Alignment Enters Critical Phase for India Inc
Hindi Edition

सुधार की राह

June 1, 2026
neelam-meena-appointed-first-woman-chief-electoral-officer-west-bengal
Hindi Edition

नीलम मीणा बनीं पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्य निर्वाचन अधिकारी

June 1, 2026
Load More
Next Post
Lebanon

कब बुझेगी युद्ध की आग

Recent News

Netanyahu
News

Israel orders military to strike Beirut

by Blitz India Media
June 1, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu and Defence Minister Israel Katz on June1 said in a joint...

Read moreDetails
India-Oman Trade Pact Takes Effect; Target Set at $6 Billion

India’s exports to Oman to jump by 50 pc

June 1, 2026
35 MLAs take oath as ministers in Bengal

35 MLAs take oath as ministers in Bengal

June 1, 2026
Gukesh

Gukesh suffers yet another loss

June 1, 2026
GST

GST collections clock Rs 2 lakh crore in May

June 1, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation