• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, April 14, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

सिर्फ 8 लाख से खड़ा किया 23567 करोड़ का बिजनेस

by Blitz India Media
November 22, 2024
in Hindi Edition
0
Created a business worth Rs 23567 crore with just Rs 8 lakh
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। मोबिक्विक के संस्थापक बिपिन प्रीत सिंह की कहानी प्रेरणा से भरपूर है। उन्होंने अपनी बचत के 8 लाख रुपये से एक छोटा सा स्टार्टअप शुरू किया था। देखते ही देखते यह स्टार्टअप एक बड़ी फिनटेक कंपनी में बदल गया। आज उनकी कंपनी का सालाना टर्नओवर सैकड़ों करोड़ रुपये में है। आइए, यहां बिपिन प्रीत सिंह की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

आईआईटी-दिल्ली के रहे हैं छात्र
बिपिन प्रीत सिंह दिल्ली के रहने वाले हैं। वह आईआईटी-दिल्ली के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने फ्रीस्केल सेमीकंडक्टर नाम की एक टेक फर्म में सिस्टम आर्किटेक्ट के रूप में काम किया। साल 2000 के दशक के अंत में बिपिन प्रीत सिंह ने भारत में मोबाइल इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल को देखा। उन्होंने एक ऐसा डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन बनाने का विचार विकसित किया जो ऑनलाइन लेनदेन के दौरान यूजर्स के बैंक और कार्ड के डिटेल की सुरक्षा करता हो। हालांकि, उनके पास स्टार्टअप के लिए मजबूत आइडिया तो था लेकिन, इसे अमलीजामा पहनाने की खातिर जरूरी पैसा नहीं था।

8 लाख की पूंजी से शुरू किया काम
आखिरकार, 2009 में सिंह ने अपनी जीवनभर की बचत से 8 लाख रुपये का निवेश करने का फैसला किया। उन्होंने दिल्ली के द्वारका में एक छोटा सा ऑफिस किराए पर लिया और मोबिक्विक की नींव रखी। यह एक फिनटेक स्टार्टअप था जो भारत में सभी दूरसंचार प्रदाताओं के लिए प्रीपेड रिचार्ज विकल्प प्रदान करता था। अपने छोटे से द्वारका ऑफिस से काम करते हुए बिपिन और उनकी पत्नी उपासना सिंह ने मोबिक्विक को यूजर्स के लिए आसान और सुविधाजनक बनाने को नए उपायों पर काम किया।
जल्द ही, उन्होंने उन यूजर्स के लिए एक एसएमएस-आधारित रिचार्ज समाधान पेश किया जिनके पास इंटरनेट एक्सेस नहीं था।

तेजी से हुई ग्रोथ, लेकिन…
हालांकि, उस समय पारंपरिक मोबाइल सेवाओं की कुछ सीमाएं थीं। उनसे बचने के लिए बिपिन ने मोबिक्विक को ‘पुल’ मॉडल में बदलने का फैसला किया। इससे यूजर्स सीधे रिचार्ज और प्रीमियम एप्स एक्सेस कर सकते थे। इस नए फीचर ने बिपिन के स्टार्टअप को पीवीआर और कैफे कॉफी डे जैसे प्रमुख ब्रांडों के साथ आकर्षक साझेदारी करने में मदद की। 2015 तक मोबिक्विक के 1.5 करोड़ वॉलेट यूजर और 25,000 ट्रेडर हो गए थे। लेकिन, कुछ साल बाद टेक दिग्गजों की ओर से समर्थित कई नए फिनटेक स्टार्टअप और डिजिटल पेमेंट ऐप भारत में तेजी से उभरने लगे।

अब सैकड़ों करोड़ का बिजनेस
यह पहचानते हुए कि ऐसी संस्थाओं के साथ प्रतिस्पर्धा करना लगभग असंभव होगा सिंह ने मोबिक्विक में निवेशकों की तलाश की। उन्होंने बजाज फाइनेंस को 10.83% हिस्सेदारी बेच दी। यह कदम एक मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ क्योंकि मोबिक्विक का यूजर बेस बढ़कर 10 करोड़ हो गया। 2024 में अपनी स्थापना के डेढ़ दशक बाद मोबिक्विक भारत की अग्रणी फिनटेक कंपनियों में से एक है। इसका वार्षिक कारोबार 890.32 करोड़ रुपये है, जो 2023 से 58.67% की ग्रोथ है। आज मोबिक्विक का बाजार पूंजीकरण 23,567 करोड़ रुपये है। वहीं, बिपिन और उनकी पत्नी उपासना की कुल संपत्ति 2,260 करोड़ रुपये आंकी गई है। बिपिन प्रीत सिंह की कहानी उन लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखते हैं।

Related Posts

indian-dak
Hindi Edition

छह एसएजी स्तर के आईपीओ अधिकारियों को नई पोस्टिंग

April 14, 2026
कॉफी बोर्ड बेंगलुरु भर्ती 2026
Hindi Edition

कॉफी बोर्ड में वित्त निदेशक की नियुक्ति अब प्रतिनियुक्ति के आधार पर

April 14, 2026
पंजाब में 12 आईएएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली
Hindi Edition

पंजाब में 12 आईएएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली

April 14, 2026
up-bureaucracy-ashish-kumar-goel-mks-sundaram-additional-charge
Hindi Edition

यूपी में दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

April 14, 2026
Manufacturing
Hindi Edition

औद्योगिक इकोसिस्टम की देश को दरकार

April 14, 2026
ऐतिहासिक उपलब्धियों की ओर देश के पीएसयू
Hindi Edition

ऐतिहासिक उपलब्धियों की ओर देश के पीएसयू

April 14, 2026
Load More
Next Post
The weight of India's credibility increased, the scissors went on China

भारत की क्रेडिबिलिटी का बढ़ा वजन, चीन पर चल गई कैंची

Recent News

Muzarabani
News

PCB imposes two-year ban on Muzarabani

by Blitz India Media
April 14, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Pakistan Cricket Board (PCB) has taken strict action on Zimbabwe pacer Blessing Muzarabani, imposing a...

Read moreDetails
real estate

Real estate accounts for 70 pc of household’s savings

April 14, 2026
India's passenger vehicle sales jump 16 pc

India’s passenger vehicle sales jump 16 pc

April 14, 2026
Samrat Choudhary set to become first BJP Bihar CM

Samrat Choudhary set to become first BJP Bihar CM

April 14, 2026
Norrie overcomes veteran Wawrinka

Norrie overcomes veteran Wawrinka

April 14, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation