• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

ऐसा सूरज जो कभी डूबेगा नहीं!!!

by Blitz India Media
February 24, 2025
in Hindi Edition
0
A sun that will never set!!!
डा. सीमा द्विवेदी

नई दिल्ली। अभी पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर थे। वहां पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे महंगे वैज्ञानिक प्रयोग ‘इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर (आईटीईआर)’ का दौरा किया। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी उनके साथ थे। आईटीईआर दुनिया के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है जिसके तहत ‘मिनी सन’ यानी धरती पर ‘छोटा सूरज’ बनाया जा रहा है जो असीमित मात्रा में बिजली पैदा करेगा।

यह प्रोजेक्ट कई देशों के सहयोग से मिलकर बन रहा है जिसमें भारत अहम योगदान दे रहा है। सूरज में जिस प्रक्रिया से ऊर्जा उत्पन्न होती है, प्रोजेक्ट का मकसद उसी प्रक्रिया से बिजली उत्पन्न करना है।

आईटीईआर प्रोजेक्ट के तहत दुनिया का सबसे बड़ा टोकामक भी बनाया जा रहा है। टोकामक डोनट के आकार की डिवाइस होती है जो चुंबकीय क्षेत्रों का इस्तेमाल कर न्यूक्लियर फ्यूजन रिसर्च के लिए प्लाज्मा की संख्या को सीमित करती है। इस प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे पावर प्लांट से 500 मेगावाट न्यूक्लियर एनर्जी का उत्पादन किया जाएगा।

क्या है आईटीईआर प्रोजेक्ट?
2006 में फ्रांस के राष्ट्रपति भवन एलिसी पैलेस में सात देश आईटीईआर प्रोजेक्ट पर साथ काम करने को राजी हुए थे। ये देश थे- अमेरिका, यूरोपीय यूनियन, रूस, चीन, भारत और दक्षिण कोरिया। आज इस प्रोजेक्ट में 30 देश अपना योगदान दे रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य है न्यूक्लियर फ्यूजन यानी परमाणु संलयन में महारथ हासिल करना। न्यूक्लियर फ्यूजन सूर्य और बाकी तारों में होने वाली एक प्रक्रिया है जिससे उनमें गर्मी पैदा होती है लेकिन पृथ्वी पर न्यूक्लियर फ्यूजन की नकल कर एक छोटा सूरज बना लेना बेहद मुश्किल काम है। अगर ऐसा कर लिया जाए तो असीमित मात्रा में ऊर्जा मिल सकती है और इसमें जीवाश्म ईंन्धन की तरह ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन भी नहीं होगा।

पावर प्लांट हर समय रहेगा चालू
आधुनिक समय में दुनिया में जो न्यूक्लियर एनर्जी इस्तेमाल की जाती है, वह परमाणु विखंडन यानी न्यूक्लियर फ्यूजन पर आधारित है। इस प्रक्रिया में रेडियोएक्टिव कचरा निकलता है जो लंबे समय तक पर्यावरण में रहता है पर न्यूक्लियर फ्यूजन में किसी तरह का कचरा नहीं निकलता है। आईटीईआर प्रोजेक्ट का सात सालों तक नेतृत्व करने वाले फ्रांस के बर्नार्ड बिगोट ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा था, ‘हम यहां जो करने की कोशिश कर रहे हैं वह वास्तव में पृथ्वी पर एक छोटा सा कृत्रिम सूरज बनाने जैसा है। यह पावर प्लांट हमेशा चालू रहेगा। यह सूरज कभी नहीं डूबेगा।’

ऐसे काम करेगा धरती का ‘सूरज’?
धरती का सूरज यानी आईटीईआर प्रोजेक्ट सूरज के न्यूक्लियर फ्यूजन पर आधारित है। इस रिएक्टर में एक छोटा सूरज बनाया जा रहा है जिसमें ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए दो हाइड्रोजन परमाणुओं को अधिक वेग से एक साथ धकेला जाता है, इससे दोनों जुड़कर हीलियम परमाणु बनाते हैं।

इस दौरान न्यूट्रॉन भी बनता है जिससे अत्यधिक मात्रा में ऊर्जा निकलती है। प्रोजेक्ट के विशेषज्ञों का मानना है कि फ्यूजन एनर्जी पैदा करना अपने आप में कोई मुश्किल काम नहीं है बल्कि इसे बनाए रखना मुश्किल काम है। इसी चीज को हासिल करने के लिए वैज्ञानिक और टेक्निकल एक्सपर्ट दशकों से मेहनत कर रहे हैं।

कितना बड़ा है आईटीईआर प्रोजेक्ट?
आईटीईआर प्रोजेक्ट काफी विशाल है जिसके बारे में जानकर हैरानी होगी। प्रोजेक्ट का आकार इतना बड़ा है जिसमें 39 बड़ी इमारतें बन जाएं। साइट पर मौजूद वैज्ञानिकों का कहना है कि न्यूक्लियर फ्यूजन के लिए प्रयोग की जाने वाली डिवाइस टोकामक का वजन 23,000 टन है।

यह वजन तीन एफिल टावर के संयुक्त वजन के बराबर है। इस रिएक्टर में दस लाख घटक शामिल हैं जो कम से कम एक करोड़ छोटे भागों में बंटे हुए हैं। रिएक्टर में लगभग 4,500 कंपनियों से जुड़े सैकड़ों वैज्ञानिक और कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं।

कितना हो रहा खर्च?
इस मेगा प्रोजेक्ट में पानी की तरह पैसा खर्च हो रहा है। शुरु में प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 5 अरब डॉलर थी लेकिन समय के साथ यह बढ़कर 22 अरब डॉलर हो गई है। अमेरिका के ऊर्जा विभाग का अनुमान है कि प्रोजेक्ट की कीमत 65 अरब डॉलर तक हो सकती है। इस खर्च को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को दुनिया का सबसे महंगा वैज्ञानिक प्रयोग कहा जा रहा है।

माना जा रहा था कि प्रोजेक्ट 2020 में पूरा हो जाएगा लेकिन अभी तक यह पूरा नहीं हो पाया है। जुलाई 2024 में रिएक्टर पूरी तरह से असेंबल हो पाया था। वैज्ञानिकों का कहना है कि 2039 तक यह प्रोजेक्ट काम करना शुरू कर देगा।

भारत का कितना योगदान?
भारत 2005 से ही आईटीईआर प्रोजेक्ट का हिस्सा रहा है और इसमें भारत की 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। भारत ने इस प्रोजेक्ट के लिए 17,500 करोड़ रुपए देने का वादा किया है जो कि लागत का लगभग 10 प्रतिशत है। यूरोपीय संघ प्रोजेक्ट की लागत का 45 प्रतिशत खर्च उठा रहा है। भारत की तरफ से 25 से 30 वैज्ञानिक भी रिएक्टर के लिए हो रहे प्रयोग में योगदान दे रहे हैं।

इसके अलावा, भारत ने रिएक्टर में एक और अहम योगदान किया है और वो है रिएक्टर को ठंडा करने के लिए क्रायोस्टेट फ्रीजर। रिएक्टर को ठंडा रखने में इस्तेमाल हो रहा क्रायोस्टेट गुजरात की लार्सेन एंड टुब्रो कंपनी ने बनाया है।

माना जाता है कि यह क्रायोस्टेट दुनिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा फ्रीजर है। यह टोकामक के अंदर सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट और वैक्यूम वेसल के बाहर लगाया जाएगा। यह रिएक्टर को 193 डिग्री सेल्सियस तक की ठंडक देगा। क्रायोस्टेट 54 यूनिट्स से मिलकर बना है जिसे 2020 में फ्रांस भेजा गया था। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस क्रायोस्टेट का वजन 3,800 टन है और इसकी ऊंचाई कुतुब मीनार से आधी है।

भारत इस प्रोजेक्ट में भले ही 10 फीसद का सहयोग कर रहा है लेकिन उसे न्यूक्लियर फ्यूजन टेक्नोलॉजी में 100 फीसद तक एक्सेस मिलेगी।

Related Posts

Fire
Hindi Edition

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 3, 2026
PM मोदी ने IAS प्रशिक्षुओं से कहा- हर फैसले के केंद्र में रखें नागरिक, विकसित भारत 2047 पर जोर
Hindi Edition

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 3, 2026
International Yoga Day 2026
Hindi Edition

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 3, 2026
राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 4 सीमावर्ती जिले बने 'स्पेशल वॉच जोन', 50 किमी तक सख्त सुरक्षा
Hindi Edition

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 3, 2026
highway
Hindi Edition

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 3, 2026
Metro
Hindi Edition

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 3, 2026
Load More
Next Post
Mega budget of Uttar Pradesh 2025-26 is full of gifts along with development

उत्तर प्रदेश का मेगा बजट 2025-26 विकास के साथ तोहफों की भरमार

Recent News

Rajnath Singh
News

‘Record defence exports proof of global faith in India’

by Blitz India Media
July 4, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The defence exports reached a record over Rs 38,000 crore, up from Rs 686 crore in...

Read moreDetails
PM Modi inaugurates Rs 480-cr Jodhpur Airport terminal

PM Modi inaugurates Rs 480-cr Jodhpur Airport terminal

July 4, 2026
Centre assures best testing for toy manufacturers

Centre assures best testing for toy manufacturers

July 4, 2026
Maharashtra energy drinks ban

Maharashtra bans high energy drinks near schools

July 4, 2026
Airline

Aviation sector sees recovery in international traffic

July 4, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation