ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक भारत ने यूक्रेन युद्ध के तीसरे साल में रूस से 49 अरब यूरो (करीब 4.47 लाख करोड़ रुपये) का कच्चा तेल खरीदा है। यह सालाना आधार पर 8 फीसदी वृद्धि को दर्शाता है।
ऊर्जा एवं स्वच्छ वायु अनुसंधान केंद्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा, युद्ध के तीसरे वर्ष में नए बाजारों पर रूस की पकड़ मजबूत हुई है। चीन (78 अरब यूरो), भारत (49 अरब यूरो) और तुर्किये (34 अरब यूरो) तीन सबसे बड़े खरीदार रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने दुनियाभर को कुल 847 अरब यूरो मूल्य के जीवाश्म ईंन्धन का निर्यात किया है। तीसरे साल में रूस की कुल जीवाश्म ईंन्धन आय बढ़कर 242 अरब यूरो पहुंच गई है, जिसमें चीन, भारत और तुर्किये की हिस्सेदारी 74 फीसदी है।