ब्लिट्ज ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागराज के कछारी इलाकों में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा टलने की संभावना है। कानपुर बैराज से गंगा में पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाए जाने की वजह से खतरा बढ़ रहा था। बैराज से अब पानी छोड़ने की मात्रा घटाई जा रही है। बैराज से गंगा में चार लाख 405 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बैराज से एक दिन पूर्व ही चार लाख 19 हजार और गुरुवार को चार लाख 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। बैराज से चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने की वजह से प्रयागराज के फाफामऊ और छतनाग में गंगा का जलस्तर धीमी गति से बढ़ रहा था।
सिंचाई विभाग (बाढ़ प्रखंड) के कंट्रोल रूम के अनुसार फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.31 मीटर, छतनाग में 78.79 मीटर रहा। नैनी में यमुनास का जलस्तर 79.26 मीटर दर्ज किया गया।
– प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक केंद्र बनाने की कवायद
कानपुर बैराज से गंगा में डिस्चार्ज घटा