• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Saturday, May 9, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

नौकरी छोड़ी, 10000 रुपये लगाए और 3 महीने में कमाए 3 लाख

सलाद का स्टार्टअप शुरू, मार्केटिंग के लिए अपनाया नया मॉडल

by Blitz India Media
January 10, 2026
in Hindi Edition
0
Quit job, invest Rs 10,000 and earn Rs 3 lakh in 3 months
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। यह कहानी जयपुर की 25 वर्षीय स्वाति पटेल की है। उन्होंने कॉर्पोरेट जगत की सुरक्षा छोड़कर उद्यमिता की अनिश्चित राह चुनी। अमेजन और रिवोल्यूट जैसी बड़ी कंपनियों में काम करने के बावजूद स्वाति का मन हमेशा कुछ अपना शुरू करने में था। अगस्त 2025 में उन्होंने सिर्फ 10,000 रुपये की सेविंग से ‘ग्रीन फॉरेस्ट’ नाम के एक स्टार्टअप की शुरुआत की। उनका उद्देश्य लोगों को महंगे नहीं, बल्कि किफायती, फ्रेश और विदेशी सलाद उपलब्ध कराना था। महज 3 महीनों के भीतर स्वाति ने अपनी मेहनत और इनोवेशन से 3 लाख रुपये का रेवेन्यू हासिल कर साबित कर दिया कि छोटे से आइडिया से भी सफलता पाई जा सकती है।

कॉर्पोरेट नौकरी से स्टार्टअप तक का सफर
स्वाति पटेल मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। इंदौर से उन्होंने बीकॉम किया। फिर बेंगलुरु में जैन यूनिवर्सिटी से एमबीए। पिछले 5 साल से वह जयपुर में रह रही हैं। स्वाति ने जयपुर में टेक्निकल सपोर्ट भूमिकाओं में अपना करियर शुरू किया। हालांकि, उनके भीतर हमेशा एक बिजनेस शुरू करने की तड़प थी। ‘ग्रीन फॉरेस्ट’ से पहले उन्होंने आर्ट और हैंडक्राफ्टेड डेनिम के क्षेत्र में हाथ आजमाया लेकिन, वे मॉडल बड़े स्तर पर सफल नहीं हो पाए। साल 2025 में उन्होंने अपने खान-पान के शौक को बिजनेस में बदलने का फैसला किया। उन्हें खुद के लिए हेल्दी सलाद बनाना पसंद था और जब उनके दोस्तों ने उनके बनाए गए ड्रेसिंग्स की तारीफ की तो उन्होंने अपनी जमी-जमाई नौकरी छोड़कर सलाद स्टार्टअप की नींव रखने का फैसला किया।

अगस्त 2025 में स्वाति ने सिर्फ 10,000 रुपये के साथ अपने स्टार्टअप की शुरुआत की। उन्होंने लगभग 3,000 रुपये की सब्जियां और 6,000 रुपये का अन्य कच्चा माल खरीदा जबकि बाकी पैसे पैकेजिंग और लेबलिंग में लगाए। शुरुआत आसान नहीं थी। जयपुर के जीटी सेंट्रल मार्केट में पहले दिन उन्होंने मुफ्त सैंपल बांटे। इसके बाद एक कॉर्पोरेट ऑफिस के बाहर उन्हें 3 घंटे तक रिजेक्शन झेलना पड़ा लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी और अगले दिन जयपुर के ‘पत्रिका गेट’ पर अपना स्टाल लगाया, जहां सुबह की सैर करने वालों ने उनके सभी सलाद महज 5 मिनट में खरीद लिए।

स्विगी और जोमैटो जैसे बड़े फूड डिलीवरी एप्स पर लिस्ट होने के बाद स्वाति ने महसूस किया कि इन कंपनियों का भारी कमीशन उनके ‘किफायती’ मॉडल को नुकसान पहुंचा रहा है। अपने ग्राहकों के लिए कीमतों को कम रखने के उद्देश्य से उन्होंने इन एप्स का साथ छोड़ दिया। इसके बजाय उन्होंने व्हाट्सएप और ऑफलाइन मार्केटिंग पर फोकस किया। आज वह पूरे जयपुर में उबर और पोर्टर के जरिए डिलीवरी करती हैं। स्वाति मेयोनेज या लहसुन-प्याज के बिना खुद की विशेष ड्रेसिंग (जैसे चुकंदर, पनीर चीज और चने) तैयार करती हैं, जो ग्राहकों को बेहद पसंद आ रही हैं।

भविष्य की बड़ी है योजना
सितंबर में 10 ऑर्डर प्रतिदिन से शुरू हुआ सफर नवंबर तक 120 ऑर्डर प्रतिदिन तक पहुंच गया। पिछले तीन महीनों में स्वाति ने कुल 5,000 से अधिक ऑर्डर पूरे किए हैं और 3 लाख रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू कमाया है। उनके सलाद की कीमत 50 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 249 रुपये तक जाती है, जिसमें एवोकैडो और ड्रैगन फ्रूट जैसे महंगे फल भी शामिल होते हैं। अपनी बहन की मदद से चल रहे इस स्टार्टअप के जरिए स्वाति अब जयपुर में एक मजबूत व्हाट्सएप कम्युनिटी बना रही हैं। उनका लक्ष्य स्वास्थ्यवर्धक भोजन को हर किसी की जेब के अनुकूल बनाना है।

Related Posts

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 8, 2026
cyber security
Hindi Edition

NCRB रिपोर्ट 2024: देश में घटे कुल अपराध, लेकिन ‘डिजिटल डकैतों’ और साइबर ठगों का बढ़ा आतंक

May 8, 2026
चुनाव नतीजों के नए संकेत
Hindi Edition

चुनाव नतीजों के नए संकेत

May 7, 2026
डेयरी उत्पादों के निर्यात में यूपी की बड़ी छलांग
Hindi Edition

शाकाहारियों को बी 12 डेफिशिएंसी का रिस्क

May 7, 2026
sleep
Hindi Edition

हर वक्त एसी में न रहें, कमजोर होती इम्यूनिटी

May 7, 2026
'मेक इन इंडिया' मिशन का हमसफर बनेगा कोरिया : ली जे-म्युंग
Hindi Edition

‘मेक इन इंडिया’ मिशन का हमसफर बनेगा कोरिया : ली जे-म्युंग

May 7, 2026
Load More
Next Post
Social security will be available only after 90 days of work

90 दिन काम पर ही मिल जाएगी सोशल सिक्योरिटी

Recent News

News

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

by Blitz India Media
May 9, 2026
0

राजस्थान की मुफ्त स्कूटी वितरण कार्यक्रम से जुड़ी दो योजना क्रमश: कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी और देवनारायण छात्रा स्कूटी...

Read moreDetails
Bengal observer PIL

PIL seeks removal of UP cop as poll observer

April 29, 2026
India among top countries in meeting climate targets

India among top countries in meeting climate targets

April 29, 2026
EPFO

EPFO settles record 8.31 crore claims in FY26

April 29, 2026
PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

April 29, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation