ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) की तरफ से हाल ही में एक नई भर्ती का एलान किया गया है। लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर को मिलाकर 900 से अधिक पदों पर नोटिफिकेशन निकाला गया है। कैंडिडेट्स इसे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in से भी चेक कर सकते हैं।
पद का नाम- पोस्ट कोड- वैकेंसी
लीगल असिस्टेंट 801/26- 10
असिस्टेंट इंजीनियर सिविल 802/26- 33
जूनियर इंजीनियर सिविल 803/26- 281
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर 804/26- 587
कुल – 911
डीएसएसएसबी जूनियर इंजीनियर, एएसओ भर्ती की योग्यता
लीगल असिस्टेंट : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री। साथ में 3 साल लीगल प्रैक्टिसश्नर का अनुभव या किसी सरकारी डिपार्टमेंट में 1 साल का लीगल काम का अनुभव।
असिस्टेंट इंजीनियर सिविल: सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री या तीन साल का सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
जूनियर इंजीनियर सिविल : मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा।
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। साथ में कंप्यूटर की नॉलेज भी हो।
डीएसएसएस वैकेंसी की जरूरी डिटेल्स
आयुसीमा न्यूनतम उम्र 18-21 वर्ष (पदानुसार) और अधिकतम उम्र 30-35 वर्ष। रिजर्व कैटेगिरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
सैलरी: ₹35,400-1,42,400/- तक पोस्ट वाइज
आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस-100/-
एससी/एसटी/पीएच-0/-
भर्ती का फॉर्म कैसे भरें?
इस नई वैकेंसी का फॉर्म भरने के लिए nडीएसएसएसबी के आवेदन पोर्टल dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा।
अगर आप वेबसाइट पर नए हैं, तो यहां पहले अपना रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट करना होगा।
इसके बाद लॉगइन करके फॉर्म मांगी गई सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरनी होंगी।
जिस सेक्शन में जो डिटेल मांगी जाती है, वो आपको उसी के मुताबिक ध्यान से भरनी होगी।
इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड वाले कॉलम में हस्ताक्षर, फोटोग्राफ और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
अपनी कैटिगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म को सब्मिट कर दें।
एप्लिकेशन विंडो ओपन होने के बाद ही आप इस भर्ती में अप्लाई कर सकेंगे। अन्य किसी भी डिटेल के लिए आप डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

























