ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत सरकार ने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधित नई नियुक्तियों घोषणा की है। इनमें उद्योग संवर्धन और सीमा सुरक्षा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई नियुक्तियों में, प्रीतइंदर सिंह पड्डा (आईपी एंड टीए एंड एफएस: 2013) को उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) में चार साल के कार्यकाल के लिए उप सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
राजेश पंवार (आईईएस: 2012) को उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग में पांच वर्ष की अवधि के लिए निदेशक नियुक्त किया गया है।
एक अन्य महत्वपूर्ण पदस्थापन में सुरेंद्र कुमार झा (आईपीएस: 2010: झारखंड कैडर) को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में उप महानिरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।













