World's first weekly chronicle of development news

महाराजगंज जिले की 3 लड़कियों को मिला इसरो में ट्रेनिंग का मौका

3 girls from Maharajganj district got a chance to train in ISRO
ब्लिट्ज ब्यूरो

महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की तीन होनहार छात्राओं को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) में इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर मिला है। आरपीआईसी सिसवा बाजार में पढ़ने वाली इन छात्राओं—अंकिता ओझा, राजेश्वरी शुक्ला, और ख्वाइश गुप्ता ने इसरो के इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन किया था और अब इन्हें प्रशिक्षण का मौका मिला है। इसरो में प्रशिक्षण के लिए अक्टूबर महीने में इन्हें जाना है, जिसे लेकर ये छात्राएं बेहद उत्साहित हैं।

इन छात्राओं ने बताया कि उन्हें इस इंटर्नशिप प्रोग्राम की जानकारी उनके विद्यालय के माध्यम से मिली। विद्यालय ने उन्हें इसकी तैयारी के लिए जरूरी संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान किया। आरपीआईसी के संचालक, डॉक्टर पंकज तिवारी और विज्ञान से जुड़े शिक्षकों ने उन्हें हर संभव सहायता दी। विद्यालय में समय-समय पर आयोजित साइंस एग्जीबिशन और अन्य शैक्षिक गतिविधियों ने भी उनकी तैयारी में अहम भूमिका निभाई।

स्पेस रिसर्च में गहरी रुचि : छात्राओं ने बताया कि उन्हें स्पेस और स्पेस रिसर्च में गहरी रुचि है। वे अपने जुनून को आगे बढ़ाने और नए अनुभवों को प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी रही हैं। तीनों छात्राएं भविष्य में भी स्पेस रिसर्च के क्षेत्र में कुछ नया और देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने की आकांक्षा रखती हैं।

Exit mobile version